Malegaon Development Works: मालेगांव महानगरपालिका क्षेत्र में 127 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन शुक्रवार को राज्य के शालेय शिक्षण मंत्री दादा भुसे के हाथों किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दादा भुसे ने कहा कि शहर के विकास में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और मालेगांव का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 127 करोड़ रुपए मालेगांव महानगरपालिका क्षेत्र में 127 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन शुक्रवार को राज्य के शालेय शिक्षण मंत्री दादा भुसे के हाथों किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दादा भुसे ने कहा कि शहर के विकास में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और मालेगांव का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 127 करोड़ रुपए की निधि से शहर के विभिन्न हिस्सों में बड़े रास्तों सहित अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में महानगरपालिका की प्राथमिक स्कूलों को भी आधुनिक और डिजिटल बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हममें से अनेक लोगों ने मनपा की प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा प्राप्त की है। ऐसे में इन स्कूलों की गुणवत्ता सुधारना हमारा दायित्व है, ताकि अभिभावक निजी स्कूलों की बजाय मनपा की स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराने को प्राथमिकता दें।
निधि से शहर के विभिन्न हिस्सों में बड़े रास्तों सहित अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में महानगरपालिका की प्राथमिक स्कूलों को भी आधुनिक और डिजिटल बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हममें से अनेक लोगों ने मनपा की प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा प्राप्त की है। ऐसे में इन स्कूलों की गुणवत्ता सुधारना हमारा दायित्व है, ताकि अभिभावक निजी स्कूलों की बजाय मनपा की स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराने को प्राथमिकता दें।
मंत्री दादा भुसे ने महानगरपालिका की महापौर और अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्य केवल संख्या में अधिक होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इन कार्यों की गुणवत्ता और निर्माण का स्तर भी अच्छा होना चाहिए। सेक्युलर फ्रंट ने विकास कार्यों की शुरुआत का किया दावा मालेगांव मनपा में सत्तारूढ़ मालेगांव सेक्युलर फ्रंट की ओर से 127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सेक्युलर फ्रंट के नेता आसिफ शेख ने शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान शहर के विकास का जो वादा किया गया था, उसकी शुरुआत अब हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में पांच विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया, जबकि शनिवार को भी पांच अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर नसरीन शेख, मनपा आयुक्त रविंद्र जाधव, उपमहापौर शान-ए-हिंद, गुटनेता हाजी खालिद, गुटनेता मुस्तकीम डिग्निटी तथा स्थायी समिति सभापति एजाज बेग सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम शहर के पांच अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किए गए। पहले स्थान पर मंत्री दादा भुसे के हाथों भूमि पूजन किया गया, जबकि अन्य स्थानों पर महापौर, आयुक्त और अन्य नेताओं की मौजूदगी में विकास कार्यों की शुरुआत की गई।
नांदेड़ी स्कूल के समीप सड़क के विकास कार्य के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाषण देते हुए इस्लाम पार्टी के प्रमुख आसिफ शेख ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति व्यक्तिगत अथवा जातिगत आधार पर टिप्पणी करता है, तो कार्यकर्ता इसकी शिकायत उनके पास न करें और वहीं उसका जवाब दें, बाकी मामला वे संभाल लेंगे।
इसी दौरान आसिफ शेख ने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शहर में कुछ फरार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। आसिफ शेख के इन बयानों के बाद मालेगांव के राजनीतिक माहौल में चर्चा तेज हो गई है।