एकनाथ शिंदे और गिरीश महाजन (फोटो क्रेडिट-X) 
नासिक

नासिक में विधान परिषद सीट के लिए महायुति में होगा महायुद्ध! BJP और शिवसेना आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Nashik MLC Election BJP Shiv Sena Dispute Mahayuti: नासिक विधान परिषद सीट को लेकर महायुति में घमासान। 190 वोटों के साथ भाजपा तो 171 वोटों के साथ शिंदे सेना आमने-सामने।

अनिल सिंह

MLC Election Nashik: महाराष्ट्र में हाल ही में विधानसभा कोटे से 9 सदस्यों के विधान परिषद पहुंचने के बाद, अब स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से खाली हुई 16 सीटों पर चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है। इसी क्रम में नासिक की एकलौती सीट को लेकर सत्तारूढ़ महायुति के दो बड़े घटकों भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) में अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर खींचतान चरम पर पहुंच गया है। भाजपा जहां अपने पास सर्वाधिक 190 वोटर होने का हवाला देकर इस सीट पर अपना स्वाभाविक हक जता रही है, वहीं शिवसेना इतिहास और सिटिंग सीट का फॉर्मूला आगे कर रही है।

इस विवाद को हवा देते हुए शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने दो टूक शब्दों में कहा है, "महायुति का यह सीधा नियम है कि जिस निर्वाचन क्षेत्र में पहले हमारा विधायक या उम्मीदवार जीतकर आया था, वह सीट हमारी ही रहेगी। चूंकि नासिक में पिछली बार शिवसेना का परचम लहराया था, इसलिए इस सीट पर पहला और अंतिम दावा सिर्फ शिवसेना का ही बनता है।" श्रीकांत शिंदे के इस कड़े रुख के बाद नासिक के स्थानीय राजनैतिक हलकों में चर्चा है कि यदि दोनों दलों के बीच आम सहमति नहीं बनी, तो महायुति के ये दोनों घटक दल यहाँ 'मैत्रीपूर्ण लड़ाई' (Friendly Fight) लड़ने के लिए भी अंदरूनी तौर पर कमर कस चुके हैं।

2018 का इतिहास और बदला हुआ समीकरण

यदि साल 2018 के पिछले नासिक विधान परिषद चुनाव के इतिहास पर नजर डालें, तो अविभाजित शिवसेना के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शिवाजी सहाणे को एकतरफा मुकाबले में करीब 200 वोटों से पटखनी दी थी। उस समय एक दिलचस्प राजनैतिक समीकरण यह देखने को मिला था कि भाजपा ने परदे के पीछे से शिवसेना के खिलाफ जाकर राकांपा (NCP) उम्मीदवार सहाणे को अपना समर्थन दिया था। हालांकि, अब बदले हुए राजनैतिक परिदृश्य में शिवसेना (शिंदे गुट) दराडे की उसी विरासत को अपने पाले में बनाए रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

महाराष्ट्र विधान परिषद का क्या है पूरा संख्याबल?

राजनैतिक विशेषज्ञों के अनुसार, महाराष्ट्र विधान परिषद की कुल क्षमता 78 सदस्यों (MLCs) की है, जिनका चयन विभिन्न लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के तहत किया जाता है। कुल संख्याबल में से:

  • 30 सदस्य सीधे राज्य विधानसभा के निर्वाचित विधायकों द्वारा चुने जाते हैं।
  • 22 सदस्य स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं (नगर निगम, जिला परिषद, नगर पालिका) के प्रतिनिधियों द्वारा चुने जाते हैं।
  • 7 सदस्य स्नातक (Graduates) निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आते हैं।
  • 7 सदस्य शिक्षक (Teachers) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • 12 सदस्य राज्य कैबिनेट की सिफारिश पर सीधे माननीय राज्यपाल द्वारा नामित किए जाते हैं।

नासिक की यह जंग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जो भी दल इस स्थानीय निकाय सीट पर विजय प्राप्त करेगा, आगामी जिला परिषद और महानगरपालिका चुनावों में उसका पलड़ा और राजनीतिक दबदबा अपने आप भारी हो जाएगा।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ