नासिक में ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक में ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, रेलवे ने ट्रेन गिरने की खबरों को किया खारिज

Nashik Accident: नासिक में रेल की पटरी पार करते समय दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मध्य रेलवे ने सोमवार को बताया कि रेलवे ने कर्मभूमि एक्सप्रेस से यात्रियों के गिरने की खबरों को खारिज किया।

आंचल लोखंडे
Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में रेल की पटरी पार करते समय दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मध्य रेलवे ने सोमवार को बताया कि रेलवे ने कर्मभूमि एक्सप्रेस से यात्रियों के गिरने की खबरों को खारिज कर दिया।
मध्य रेलवे (सीआर) ने कहा कि शनिवार रात को हुई इस घटना में रेल यात्री नहीं बल्कि पटरी पार कर रहे लोग शामिल थे। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि शनिवार रात नासिक और ओढ़ा के बीच रेलवे पटरियों को पार करते समय कुछ लोग घायल हो गए, जो ट्रेन में यात्रा नहीं कर रहे थे।

जनता से अफवाह न फैलाने की अपील

स्वप्निल नीला ने कहा कि मीडिया में आयी कुछ खबरों और सोशल मीडिया पर गलत दावा किया गया है कि मुंबई से रक्सौल (बिहार) जाते समय तीन युवक भीड़भाड़ वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिर गए, जिससे नासिक रोड स्टेशन के पास दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। नीला ने जनता से अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए कहा, "यह गलत है। कोई भी यात्री ट्रेन से नहीं गिरा। यह ट्रेन की पटरी पार करने का मामला है।"

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। नीला ने बताया कि तीसरे घायल व्यक्ति की पहचान जिमल श्यामजी के रूप में हुई है। होश आने पर उसने अधिकारियों को बताया कि वे मालेगांव शहर के मजदूर थे और शिरडी दर्शन के बाद नासिक आए थे। नासिक में शराब पीने के बाद वे रेल की पटरी पार करने की कोशिश कर रहे थे तभी विपरीत दिशाओं से आ रही दो ट्रेन से उन्हें टक्कर लग गयी।

मामले की जांच शुरू

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मूल रूप से गुजरात के दाहोद के रहने वाले लोगों का समूह मालेगांव में निर्माण मजदूर के रूप में काम कर रहा था। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जनता से अपील की है कि वे कोई भी जानकारी साझा करने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लें और गलत सूचना फैलाने से बचें।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा