चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-एक्स) 
नासिक

'...उन्हें पार्टी टिकट नहीं देगी', बीजेपी की चुनावी तैयारी तेज, बावनकुले का जिलाध्यक्षों को तगड़ा संदेश

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने निकाय चुनाव के लिए जिलाध्यक्षों को मूल मंत्र भी सिखाया है।

प्रिया जैस

नासिक: आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों की पृष्ठभूमि में उत्तर महाराष्ट्र में भाजपा की कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता भाजपा में आना चाहें, उन्हें पार्टी में प्रवेश दिया जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के अधिक से अधिक उम्मीदवार इन चुनावों में जीतें, इसके लिए बूथ अध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में सक्रियता दिखानी होगी।

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि नए जिलाध्यक्षों को कार्यालयों में बैठने के बजाय मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो कार्यकर्ता नेताओं के पीछे घूमते हुए दिखाई देंगे, उन्हें पार्टी टिकट नहीं देगी। कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे और पार्टी मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी ऐसा संदेश उन्होंने कार्यशाला में मौजूद सभी 650 पदाधिकारियों को दिया।

सभी दलों के कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर

प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी कहा कि चुनाव से पहले सभी दलों के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला अध्यक्षों से लेकर बूथ अध्यक्षों तक सभी से सक्रियता और संगठन विस्तार पर ध्यान देने को कहा। यह पार्टी की नहीं, कार्यकर्ताओं की चुनावी लड़ाई है, ऐसा उन्होंने दोहराया।

घर-घर पहुंचेगी जानकारी

बावनकुले ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर 25 जून तक घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मोदी सरकार से पहले की स्थिति, अब तक के बदलाव, महाराष्ट्र में हुए विकास, बुनियादी ढांचे में हुई प्रगति, गरीब कल्याण योजनाएं, फडणवीस सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियां और आगामी 150 दिनों का संकल्प आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। ‘…जनता जो चाहेगी, वही होगा’, मनसे-यूबीटी गठबंधन को लेकर उद्धव का बड़ा बयान, जल्द होगा ऐलान

संगठनात्मक मजबूती पर जोर

भाजपा के कार्याध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने बताया कि राज्य में अब तक 80 संगठनात्मक नियुक्तियां हो चुकी हैं और 1,200 से अधिक मंडलों का गठन पूरा हो चुका है। उत्तर महाराष्ट्र में भी यह प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। साथ ही संकल्प से सिद्धि तक अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार की योजनाओं और निर्णयों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए वृक्षारोपण जैसे जनहित के उपक्रम भी चलाए जाएंगे। जलसंपदामंत्री गिरीश महाजन और राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने भी कार्यशाला में मार्गदर्शन किया। विखे-पाटिल ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर तो महाजन ने राज्य और केंद्र की प्रभावी योजनाओं की जानकारी दी।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड