राधे मां, ममता कुलकर्णी, संत इन्द्रदेवजी महाराज सोर्स- सोशल मीडिया
नासिक

विवादों के घेरे में महामंडलेश्वर की उपाधि, तपस्या या दौलत-रसूख, अखाड़ों की चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

Akhada Mahamandaleshwar Selection: महामंडलेश्वर की गरिमामयी उपाधि पर बढ़ते विवादों ने अखाड़ों चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। सचिन दत्त से लेकर ममता कुलकर्णी, इंद्रदेव प्रकरण तक, जानें पूरा सच।

रामबाबू चौबे, प्रमोद यादव

Highlights

  • महामंडलेश्वर की उपाधि की पात्रता और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

  • सचिन दत्ता, राधे मां और ममता कुलकर्णी से जुड़े पुराने विवादों ने बहस को हवा दी।

  • निरंजनी अखाड़े से जुड़े इंद्रदेव प्रकरण ने नियुक्तियों की पारदर्शिता पर नए सवाल खड़े किए हैं।

Mamta Kulkarni Mahamandaleshwar: जब तपस्या से ज्यादा चर्चा होने लगेगी जमीन, दौलत और रसूख की, तो सनातन की मर्यादा पर सवाल उठेंगे ही सनातन धर्म में महामंडलेश्वर की उपाधि कभी साधना, त्याग, तपस्या, शास्त्रों के ज्ञान और आध्यात्मिक गरिमा का प्रतीक हुआ करती थी।

यह कोई सामान्य पद नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या और संन्यास परंपरा में अर्जित प्रतिष्ठा का सम्मान माना जाता रहा है। लेकिन बदलते दौर में कुछ विवादों ने इस प्रतिष्ठित उपाधि को ही सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

कहीं लाखों रुपये और जमीन के बदले उपाधि दिए जाने के आरोप, कहीं फिल्मी दुनिया और ग्लैमर से जुड़े चेहरों को महामंडलेश्वर बनाने पर विवाद, तो कहीं पद की गरिमा के विपरीत आचरण और गंभीर आपराधिक आरोपों की खबरें सामने आ रही हैं।

अब सवाल यह है कि महामंडलेश्वर बनने के लिए वर्षों की तपस्या जरूरी है या फिर धन, पहचान और प्रभाव का होना काफी है? कभी संत की पहचान उसकी तपस्या से होती थी, अब कुछ विवादों में उसकी चर्चा उपाधि की कीमत से होने लगी है।

महामंडलेश्वर को लेकर अखाड़े का दोहरा चरित्र?

विडंबना देखिए, जिस पद का उद्देश्य समाज को धर्म, संयम और सदाचार का रास्ता दिखाना था, उसी पद पर बैठे कुछ लोगों को लेकर आचरण संबंधी सवाल उठ रहे हैं। किसी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगते हैं, तो किसी को अखाड़े से निष्कासित करने की खबर आती है। हालांकि आरोपों और दोषसिद्धि के बीच अंतर समझना भी जरूरी है, लेकिन ऐसी घटनाएं संत समाज की प्रतिष्ठा को जरूर प्रभावित करती हैं।

महाकुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों में भी महामंडलेश्वर की नियुक्तियों को लेकर विवाद सामने आए। अगर महामंडलेश्वर पद को लेकर सबसे ज्यादा चर्चित विवादों की बात करें तो निरंजनी अखाड़े ने ही 2006 में नोएडा गाजियाबाद के सबसे बड़े शराब कारोबारी सचिन दत्त को महामंडलेश्वर की प्रतिनिधि थी।

राधे मां को महामंडलेश्वर पद से हटना पड़ा

इसी के बाद एक ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि निरंजनी अखाड़े को पीछे हटना पड़ा उसके बाद जूना अखाड़े के द्वारा राधे मां को यह पदवी दी गई इस पर भी विवाद हुआ और कई सालों तक विवाद जांच के बाद राधे मां को महामंडलेश्वर पद से हटना पड़ा किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी की नियुक्ति और उसके बाद पैदा हुए विवाद ने यह बहस फिर तेज कर दी कि आखिर इस प्रतिष्ठित पद के लिए योग्यता का वास्तविक पैमाना क्या है।

लेकिन अब निरंजनी अखाड़े के ही द्वारा इंद्रदेव प्रकरण ने तो इस गरिमामयी पद को लेकर ही कई सवाल खड़े कर दिए हैं जिसका जवाब किसी भी अखाड़े की जिम्मेदारों के पास नहीं है कि आखिर ऐसी गलती बार-बार क्यों होती है जिसे बाद में सनातन धर्म और उसकी परंपरा का मजाक बन जाता है।

अब कुछ कड़वे सवाल!

  • क्या महामंडलेश्वर की उपाधि के लिए कोई सर्वमान्य योग्यता और पारदर्शी प्रक्रिया होनी चाहिए?

  • क्या अखाड़ों में नियुक्तियों और आर्थिक लेन-देन की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए?

  • क्या केवल प्रभावशाली व्यक्तित्व और बड़ी फॉलोइंग किसी को आध्यात्मिक नेतृत्व का अधिकारी बना सकती है?

  • क्या गंभीर आरोपों से घिरे पदाधिकारियों के मामलों में निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होनी चाहिए?

  • सनातन धर्म में महामंडलेश्वर बनने का रास्ता क्या अब हिमालय की गुफाओं, कठिन तपस्या और वर्षों की साधना से होकर नहीं, बल्कि किसी खास दरबार की कृपा और आर्थिक सामर्थ्य से होकर गुजरने लगा है?

  • याद रखिए, भगवा वस्त्र धारण करने से कोई त्यागी नहीं हो जाता, माथे पर तिलक लगाने से कोई ज्ञानी नहीं हो जाता और बड़ी उपाधि धारण करने से कोई महान संत नहीं हो जाता।महानता पद से नहीं, आचरण से सिद्ध होती है।

  • अखाड़ों के जिम्मेदार संतों को आत्ममंथन करना होगा। क्योंकि सनातन धर्म किसी व्यक्ति की जागीर नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था है। उपाधियां बांटने से संतों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन संतत्व केवल चरित्र, तपस्या और त्याग से ही पैदा होता है।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम