निमगांव वाकडा स्वास्थ्य केंद्र( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

निमगांव वाकडा में नए स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी, 3.38 करोड़ खर्च; नए भवन का निर्माण जल्द

Niphad Health Center Project: निफाड के निमगांव वाकडा में 3.38 करोड़ रुपये की लागत से नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को मंजूरी मिली है। इससे नागरिकों को बेहतर व आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

अंकिता पटेल

Nashik Rural Healthcare Maharashtra: लासलगांव राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल के विशेष प्रयासों से निफाड तहसील के निमगांव वाकडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मुख्य इमारत के निर्माण को जिला वार्षिक योजना के अंतर्गत मंजूरी मिल गई है।

3 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सुसज्जित इमारत का कार्य जल्द ही शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

निमगांव वाकडा में वर्तमान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य केंद्र की इमारत का काम अंतिम चरण में है, लेकिन छोटा आकार होने के कारण यह बढ़ती रोगी संख्या के लिए अपर्याप्त साबित हो रही थी।

ग्रामीण क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य केंद्र होगा महत्वपूर्ण

उल्लेखनीय है कि मंत्री भुजबल के प्रयासों से यहां चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों के निवास स्थान का निर्माण कार्य भी पहले से जारी है, जो अब पूर्णता की ओर है। निमगांव वाकडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीन गांवों की सीमाओं पर स्थित होने के कारण यहां उपचार के लिए बड़ी संख्या में मरीज आते है। इस विस्तार से निमगाव वाकडा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित चिकित्सा सेवाएं मिलना संभव होगा। ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में इस निर्णय को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

इसे देखते हुए मंत्री छगन भुजबल स्वास्थ्य विभाग के साथ लगातार संपर्क में थे और स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार की मांग कर रहे थे। इसी के फलस्वरूप अब विस्तारित आधुनिक इमारत के निर्माण हेतु प्रशासनिक अनुमति देते हुए आवश्यक निधि उपलब्ध करा दी गई है।

इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक नया भवन खड़ा किया जाएगा, जहां मरीजों को सभी आवश्यक उपचार एक ही छत के नीचे मिलेंगे।

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान