लासलगांव बच्चू कडू  (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

सरकारी प्याज खरीद में बड़े घोटाले का आरोप, बच्चू कडू ने लासलगांव भंडारण का लिया जायजा

Bachchu Kadu In Lasalgaon: लासलगांव में सरकारी प्याज खरीद और भंडारण पर विधायक बच्चू कडू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश से प्याज लाने का दावा करते हुए SIT जांच की मांग की।

आंचल लोखंडे

Nashik Onion Farmers: लासलगांव स्थित मनमाड रोड पर बने सरकारी प्याज भंडारण का बुधवार देर शाम निरीक्षण करते हुए विधायक बच्चू कडू ने प्याज खरीद और भंडारण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी प्याज खरीद का 2 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है और जो प्याज भंडारित किया गया है, उसका एक बड़ा हिस्सा नाशिक जिले के किसानों से नहीं खरीदा गया है।

कडू ने दावा किया कि यह प्याज व्यापारियों से तथा मध्य प्रदेश से लाकर रखा गया है। उन्होंने इस पूरे मामले की विशेष जांच दल से जांच कराने की मांग की है। लासलगांव में निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बच्चू कडू ने कहा कि गोदाम में रखे प्याज की हालत बेहद खराब है और उसका एक बड़ा हिस्सा सड़ चुका है। उन्होंने कहा कि लगभग 1 लाख मीट्रिक टन प्याज बाहर से लाया गया है, जिससे किसानों के हित के लिए शुरू की गई सरकारी खरीद प्रक्रिया में ही भ्रष्टाचार का उजागर हुआ है।

मध्य प्रदेश से प्याज लाने का दावा, SIT जांच की मांग

कडू ने इसे "तिहरा भ्रष्टाचार" करार दिया। उन्होंने आगे कहा कि महांगाई नियंत्रण के नाम पर नाफेड के जरिए रखे गए प्याज को सही समय पर बाजार में लाकर प्याज उत्पादक किसानों के दामों को प्रभावित किया जा रहा है। यदि नाफेड के जरिए किसानों को वाजिब दाम न मिलने देने की कोशिश हो रही है, तो यह गंभीर विषय है।

आंदोलन का अगला चरण केंद्रीय मंत्रियों के आवास तक

बच्चू कडू ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे किसी का भी लिहाज़ किए बिना इस पूरी प्रक्रिया-खरीद, भंडारण और वितरण की जांच कराएं और किसानों को न्याय दिलाएं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन का अगला चरण केंद्रीय मंत्रियों के आवास तक ले जाया जाएगा। उन्होंने नाफेड की कार्यप्रणाली की कड़ी आलोचना करते हुए इस पूरी व्यवस्था की व्यापक जांच की आवश्यकता पर बल दिया।

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी