कुंभ मेला नासिक (फोटो- सोशल मीडिया) 
नासिक

Kumbh Mela: नासिक के रामतीर्थ में 11 जून को होगा भव्य ध्वजस्तंभ शिलान्यास; देशभर के संत-महंत रहेंगे मौजूद

Nashik Kumbh Mela: नासिक के पंचवटी स्थित रामतीर्थ पर 11 जून को आगामी कुंभ मेले के उपलक्ष्य में 'ध्वजस्तंभ शिलान्यास पूजन' होगा। संतों की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठानों का श्रीगणेश होगा।

रूपम सिंह

Nashik Kumbh Mela Girish Mahajan: आगामी सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों के तहत नासिक में एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। रामतीर्थ, पंचवटी में गुरुवार, 11 जून को सुबह 8 बजे 'ध्वजस्तंभ शिलान्यास पूजन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया है। गंगा-गोदावरी पंचकोटि पुरोहित संघ ने पत्रकार परिषद के माध्यम से इस विशेष आयोजन की जानकारी दी है।

संतों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा शिलान्यास यह ऐतिहासिक समारोह जगगुरु रामानंदाचार्य नरेंद्रचार्य महाराज के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में देशभर से आए संत-महंत और महामंडलेश्वर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख संत और अतिथि

अखाड़ा प्रमुखः दिगंबर अखाड़ा के महंत वैष्णव दास, महंत माधव दास, निर्वाणी अखाड़ा के महंत मुरलीधर दास, महंत मोहनदास, निर्मोही अखाड़ा के महंत राजेंद्र दास, महंत राम दास, मंगल पीठाधीश्वर माधवाचार्य, महंत भक्ति दास, रामकिशोर दास शास्त्री और महंत रामस्नेही दास।

प्रशासनिक और राजनीतिक अतिथिः मुख्य अतिथि के रूप में कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन उपस्थित रहेंगे। साथ ही स्थानीय विधायक, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। नाणीज धाम के प्रबंधक प्रवीण ठाकुर और अन्य धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

धार्मिक कार्यों का होगा विधिवत श्रीगणेश

गंगा-गोदावरी पंचकोटि पुरोहित संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पंचाक्षरी और प्रमुख ट्रस्टी सतीश शुक्ल ने बताया कि इस ध्वजस्तंभ शिलान्यास पूजन के साथ ही आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के मुख्य धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत प्रारंभ हो जाएगा।

यह आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के साथ संपन्न होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का विशेष केंद्र बनेगा।

पुरोहित संघ की ओर से नासिक के धर्मप्रेमी नागरिकों, श्रद्धालुओं और भक्तों से इस पवित्र समारोह में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 2 की मौत, कई अब भी दबे, मौके पर पहुंचे LG

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी