नासिक कुंभ मेले के नाम पर 3.45 करोड़ की ठगी  फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नासिक

मंत्री गिरीश महाजन बोले- कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा; नासिक कुंभ मेले के नाम पर 3.45 करोड़ की ठगी!

Nashik Kumbh Fraud: नासिक सिंहस्थ कुंभ के ठेके दिलाने का झांसा देकर 3.45 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने जामनेर में तलाशी अभियान चलाया। मंत्री गिरीश महाजन ने सख्त जांच की बात कही।

अंकिता पटेल

Nashik Kumbh Fraud Fake Work Order: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले के करोड़ों रुपये के ठेके दिलाने का झांसा देकर फर्जी कार्यारंभ आदेश तैयार कर 3 करोड़ 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नासिक पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले के तार जलगांव जिले के जामनेर से जुड़ने के बाद पुलिस टीम ने वहां तलाशी अभियान चलाकर संदिग्धों से पूछताछ की।

मंत्री गिरीश महाजन का कड़ा रुख

तनय महाजन मंत्री गिरीश महाजन का दूर का रिश्तेदार होने की जानकारी सामने आने के बाद मामले को लेकर राजनीतिक चर्चा भी शुरू हो गई है। हालांकि, गिरीश महाजन ने स्पष्ट किया है कि जांच में किसी के साथ भी रियायत नहीं बरती जाएगी। पुलिस की आगे की जांच में और संदिग्धों के नाम सामने आने की संभावना है।

मित्रों के बैंक खातों में पैसे भेजे जाने का संदेह

कुंभ मेले के मद्देनजर नासिक में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर ठेकेदारों को प्लंबिंग, भोजन-पानी, हाउसकीपिंग और सोलर कार्यों के ठेके दिलाने का लालच दिया गया।

कुंभ मेला प्राधिकरण के नाम पर 591 करोड़ रुपये के पांच कार्यों के फर्जी कार्यारंभ आदेश तैयार किए जाने का आरोप है। इन फर्जी दस्तावेजों पर विभागीय आयुक्त डॉ। प्रवीण गेडाम के डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग किए जाने की बात जांच में सामने आई है।

पुलिस अब फर्जी आदेश तैयार करने वालों के साथ ही उनसे जुड़े आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है। जामनेर में संदिग्धों के बैंक खातों, यूपीआई लेन-देन, संपर्क और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।

धोखाधड़ी को कुछ रकम धुलिया के एक शिक्षक के माध्यम से उसके मित्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने का पुलिस को संदेह है। इस मामले में शोएब शेख, तनय महाजन और नरेंद्र महाजन पुलिस हिरासत में हैं।

शहरा-दीवाली से पहले चीनी पर सरकार की सख्ती, घटाई गई स्टॉक रखने की सीमा; जमाखोरी पर होगा एक्शन

MPSC छात्रों के समर्थन में बोले राहुल गांधी, पुणे प्रोटेस्ट को लेकर सरकार पर साधा निशाना; उठाईं मुख्य मांगें

EU में भारतीय बासमती को PGI का इंतजार, 8 साल से लंबित है पंजीकरण; पाकिस्तान ने भी किया दावा

Mad Sandhu Shot Dead: मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या, अमृतसर में सनसनी

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन