इंद्रदेव महाराज- राजनाथ सिंह (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

सोशल मीडिया में महिमा मंडन से नहीं धुलेंगे आरोपों के दाग, इंद्रदेव को खुद देना होगा जवाब!

Indradev Maharaj Allegations: कथावाचक इंद्रदेव महाराज से जुड़े प्रकरण में सोशल मीडिया पर समर्थन और महिमामंडन की मुहिम के बीच उनके पक्ष को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

रामबाबू चौबे, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • कथावाचक इंद्रदेव महाराज के समर्थन में सोशल मीडिया पर पिछले एक सप्ताह से महिमामंडन की मुहिम चलने का दावा किया गया है।

  • लेख में सवाल उठाया गया है कि गंभीर आरोपों पर महाराज का अपना पक्ष सामने क्यों नहीं आ रहा है।

  • रसूखदार नेताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ तस्वीरें साझा करने को आरोपों का जवाब नहीं बताया गया है।

Indradev Maharaj Controversy: एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर कथावाचक इंद्रदेव महाराज के समर्थन में अचानक एक अलग ही मुहिम दिखाई देने लगी है। कोई उनके सामाजिक कार्यों का बखान कर रहा है तो कोई उन्हें संस्कारों से परिपूर्ण महान व्यक्तित्व और समाज सुधारक के रूप में प्रस्तुत करने में जुटा है। महाराज के व्यक्तित्व और कार्यों का प्रचार करना समर्थकों का अधिकार हो सकता है, लेकिन एक गंभीर प्रकरण से जुड़े सवालों का जवाब महिमामंडन से नहीं दिया जा सकता।

सवाल यह नहीं है कि महाराज ने अब तक समाज के लिए क्या किया, सवाल यह है कि उनके संबंध में सामने आए गंभीर आरोपों पर उनका पक्ष क्या है? सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में जिस तरह साबुन और सर्फ लेकर आरोपों के दाग धोने की कोशिश हो रही है, उससे कहीं बेहतर होता कि महाराज स्वयं सामने आकर अपना पक्ष रखते और जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करते।

बचाव में प्रचार करने वालों की फौज

आखिर इंद्रदेव को अपने बचाव में ऐसी प्रचार फौज की जरूरत क्यों पड़ रही है? रसूखदार लोगों के साथ तस्वीरें साझा कर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और प्रभावशाली संपर्कों को प्रदर्शित करने से किसी मामले की सच्चाई नहीं बदलती। न ही इससे शिकायतकर्ता के मन में उठ रहे सवाल खत्म होते हैं। ऐसे प्रयासों से अनजाने में शिकायतकर्ता पर सामाजिक दबाव पड़ने की आशंका भी पैदा हो सकती है।

पुलिस जांच में सहयोग ही सबसे बेहतर रास्ता

यह भी समझना होगा कि सोशल मीडिया की अदालत में किसी को दोषी ठहरा देना न्याय नहीं है और समर्थकों की अदालत में किसी को महान घोषित कर देना भी आरोपों का जवाब नहीं है। आसाराम प्रकरण से सबक यही है कि किसी व्यक्ति के प्रति अंधभक्ति न्यायिक प्रक्रिया से ऊपर नहीं हो सकती। भक्तों की आस्था अपनी जगह है, लेकिन अदालत का फैसला तथ्यों और कानून के आधार पर होता है।

इंद्रदेव के समर्थकों को चाहिए कि वे सोशल मीडिया पर महिमामंडन की मुहिम चलाने के बजाय महाराज से उन सवालों के स्पष्ट जवाब मांगें, जो इस प्रकरण के सामने आने के बाद उठ रहे हैं। महाराज को भी सामने आकर अपना पक्ष रखना चाहिए और पुलिस की जांच में नियमानुसार पूरा सहयोग करना चाहिए।

रसूखदारों के साथ तस्वीरें और समाजसेवा का प्रचार आरोपों का जवाब नहीं

क्योंकि चरित्र पर लगे आरोपों का जवाब तस्वीरों, प्रभावशाली परिचितों और प्रचार से नहीं मिलता। सच सामने लाने का रास्ता कानून और निष्पक्ष जांच से होकर ही गुजरता है। आरोपों का दाग सच है या महज एक आरोप, इसका फैसला सोशल मीडिया नहीं, कानून करेगा। यही महाराज के हित में है, उनके अनुयायियों की आस्था के हित में है और सनातन समाज की प्रतिष्ठा के हित में भी।

फिलहाल इस समय इंद्र देवानंद सरस्वती अपने फेसबुक हैंडल पर कभी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं तो कहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यही नहीं राजनीति के अन्य बड़े पहुंच वाले रसूखदार लोगों के साथ भी उनकी तस्वीर सजा हो रही है लेकिन वह खुद सामने आकर अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने से बच रहे हैं जो जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी