नाबालिगों से जुड़े यौन अपराध (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

इगतपुरी छात्रावास में सनसनीखेज मामला, 7 नाबालिगों पर छोटे बच्चों के यौन उत्पीड़न का आरोप

Igatpuri के समाज कल्याण विभाग के छात्रावास में 7 नाबालिग छात्रों द्वारा छोटे बच्चों को नशीली दवा देकर यौन शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। आक्रोशित अभिभावकों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

अपूर्वा नायक

Igatpuri Hostel Minor Sexual Abuse: महाराष्ट्र के इगतपुरी स्थित समाज कल्याण विभाग के छात्रावास में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

यहां दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले सात नाबालिग छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने छात्रावास में रहने वाले कम उम्र के बच्चों को नशीला पदार्थ देकर उनका यौन शोषण किया। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

पुलिस जांच में यह सामने आया कि दसवीं कक्षा के सात छात्रों ने पांचवीं से आठवीं कक्षा के छात्रों को नशीली दवाएं खिलाईं। इसके बाद छात्रावास परिसर में उनके साथ बार-बार अप्राकृतिक कृत्य किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना पिछले सात महीनों से लगातार चल रही थी। पीड़ित बच्चों की शिकायत और जांच के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

अधीक्षक और छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

इस गंभीर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सातों नाबालिग छात्रों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और रैगिंग से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

अभिभावकों ने थाने का किया घेराव

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित बच्चों के अभिभावक और अन्य लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग इगतपुरी पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस शुरुआत में प्राथमिकी दर्ज करने में टालमटोल कर रही थी, जिससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

समाज कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय शिंदे ने कहा कि प्रशासन इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?