प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

होम लोन लेते वक्त सबसे बड़ी गलती-ईएमआई कितनी हो? जानिए सही फॉर्मूला

Nashik Home Loan EMI: होम लोन की ईएमआई तय करते वक्त सैलरी का सही प्रतिशत न जानना भविष्य में बजट बिगाड़ सकता है। सही प्लानिंग से आप घर का सपना बिना दबाव पूरा कर सकते हैं।

अंकिता पटेल

Nashik Salary Percentage: नासिक हर कोई अपना घर खरीदने का सपना देखता है। घरों की बढ़ती पॉपुलैरिटी की वजह से आज के समय में होम लोन लेना जरूरी हो गया है। हालांकि, लोन की किस्त तय करते समय अक्सर एक बड़ी गलती हो जाती है।

इसका असर आगे चलकर परिवार के बजट पर पड़ता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आपकी ईएमआई आपकी सैलरी का कितना परसेंट होनी चाहिए, क्योंकि जब आप किस्त चुकाते हैं, तो आपकी सैलरी या कुल इनकम का एक बड़ा हिस्सा डूब जाता है।

जेब पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी

घर खरीदने की तैयारी करते समय आपको यह फाइनेंशियल मैद्र तैयार कर लेना चाहिए कि आपकी सैलरी कितनी है और आप किस्तों में कितने, हजार चुका सकते है। घर खरीदते समय यह सोचना जरूरी है कि आपकी जेब कितना खर्च कर सकती है, न कि सिर्फ बैंक से मिलने वाले लोन के बारे में। सोचना चाहिए, अपने होम लोन की किस्त फिक्स रखने से आप बिना किसी मेटल स्ट्रेस के घर खरीदने का अपना सपना पूरा कर पाएंगे। नहीं तो, बहुत से लोगों को लंबे इंतजार के बाद घर खरीदने का पछतावा हो सकता है।

क्या होता है '40 परसेंट' का गोल्डन नियम

इकॉनमिस्ट के मुताबिक, आपके होम लोन की किस्त आपकी महीने की नौलरी के 35 से 40 परसेंट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसे 40 परसेंट रूल' कहते है।

उदाहरण के लिए, अगर आपकी सैलरी 80,000 रुपये है, तो अपनी किस्त 32,000 रुपये के आसपास रखना सेफ है। इससे, आप बचे हुए 48 से 50,000 रुपये का इस्तेमाल घर के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और इन्वेस्टमेंट के लिए कर सकते हैं।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह