मंत्री गिरीश महाजन (फोटो नवभारत)
नासिक

हरित नासिक के लिए मिशन ग्रीन मानसून का 9वां चरण, 6 हजार देशी पौधों का रोपण, गिरीश महाजन की होगी जनभागीदारी

Mission Green Monsoon: नासिक में सिंहस्थ कुंभ की तैयारी के तहत 23 और 24 अगस्त को मिशन ग्रीन मानसून का 9वां चरण होगा। दो दिनों में 6 हजार देशी पौधे लगाए जाएंगे, जिससे कुल आंकड़ा 50,275 होगा।

आलोक उमाकृष्ण

Nashik Mission Green Monsoon: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के अवसर पर पालक मंत्री गिरीश महाजन की संकल्पना और 'उन्नत नासिक अभियान' के अंतर्गत नासिक शहर तथा जिले को हरा-भरा बनाने के लिए चलाए जा रहे।

'मिशन ग्रीन मानसून' का 9वां चरण 23 और 24 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। 2 दिवसीय इस विशेष अभियान के दौरान 6000 देशी प्रजाति के पौधों का प्रत्यक्ष रोपण किया जाएगा।

दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा

आज रविवार, 23 अगस्त शाम 4 बजे वनप्रस्थ फाउंडेशन, मुसलगांव एमआईडीसी (सिन्नर) परिसर में प्रथम सत्र के तहत 4,000 पौधे लगाए जाएंगे। सोमवार 24 अगस्त को सुबह 9:30 बजे दूसरे सत्र में गंगा गोदावरी द्वार परिसर, मेटघर ग्राम पंचायत, ब्रह्मगिरि (त्र्यंबकेश्वर) में 2000 पौधे रोपे जाएंगे।

44 हजार से अधिक पौधों का रोपण व वितरण

मिशन ग्रीन मानसून के पिछले 8 चरणों में नासिकवासियों के सहयोग से 33,500 देशी पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि ऑनलाइन मांग के आधार पर 10,775 पौधों का वितरण किया गया है। इस तरह अब तक कुल 44,275 वृक्षों का लक्ष्य पूरा हो चुका है। 9वें चरण में 6,000 नए पौधों के रोपण के साथ ही यह आंकड़ा 50,275 पौधों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा।

संवर्धन की जिम्मेदारी भी हमारी

अभियान की जानकारी देते हुए मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें बचाना, पानी देना और उनका संवर्धन करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सिन्नर और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक संस्थाओं, स्थानीय ग्रामीणों, श्रद्धालुओं, युवाओं और उद्यमियों से दोनों दिन बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर इस हरित अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर