कोयता गैंग के बाद फिर एक गिरोह ने मचाया आतंक, नासिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए निकाला जुलूस 
नासिक

कोयता गैंग के बाद फिर एक गिरोह ने मचाया आतंक, नासिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए निकाला जुलूस

नाशिक में कोयता गैंग के बाद एक और गिरोह का सार्वजनिक जुलूस, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर शहर में सख्त कार्रवाई कर दहशत फैलाने वालों को कड़ा संदेश दिया।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: देवलाली कैंप में हाल ही में 'कोयता गैंग' के अपराधियों का जुलूस निकालने की घटना के बाद, पुलिस ने एक बार फिर शहर में दहशत फैलाने वाले एक गिरोह का सार्वजनिक जुलूस निकाला है। यह कार्रवाई शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 30 सितंबर को रात करीब साढ़े 10 बजे एक घटना घटी थी। लैमरोड स्थित शनि मंदिर के पास कुछ युवकों ने तेज धार वाले हथियार लहराकर सड़क पर आने-जाने वाले 4 पहिया और 2 पहिया वाहन चालकों तथा नागरिकों को रोका, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

इस मामले में पुलिस ने सनी उर्फ प्रेम कदम, रमीस कुरेशी, सुजल सोनवणे, पवन उमप, फैजान खान, कुणाल यादव, आयुष कालोखे, आदित्य गंबाडे और वसीम शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया। इन सभी पर सार्वजनिक स्थान पर अराजकता और भय फैलाने का आरोप है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार सुबह शहर से उनका जुलूस निकाला।

इस दौरान, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीनिवास देशमुख के साथ पुलिस और होमगार्ड का एक बड़ा दस्ता मौजूद था, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यह कार्रवाई अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों को एक कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से की गई है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं