नासिक में FDA की बड़ी कार्रवाई, 397 किलो घी जब्त  सोर्स- सोशल मीडिया
नासिक

FDA की मिलावटखोरों पर सर्जिकल स्ट्राइक: रविवार पेठ में मिला बिना लाइसेंस का घी, 397 किलो स्टॉक जब्त

Nashik Ghee Stock Seized: नासिक के रविवार पेठ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बिना लाइसेंस घी का कारोबार पकड़ा। कार्रवाई में तीन ब्रांड का 397.600 किलो घी जब्त किया गया।

अंकिता पटेल

Nashik FDA Ghee Raid: नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की ओर से राज्यभर में दूध और दुग्धजन्य पदार्थों की विशेष जांच मुहिम चलाई जा रही है। इसी अभियान के तहत नासिक शहर के रविवार पेठ क्षेत्र में बिना लाइसेंस और अनधिकृत रूप से विभिन्न ब्रांड का घी बिक्री के लिए संग्रहित किए जाने का मामला सामने आया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने 10 अगस्त को रविवार पेठ क्षेत्र में संजय भागचंद बरुड के ठिकाने पर जांच की। जांच के दौरान संबंधित खाद्य व्यवसाय के लिए आवश्यक लाइसेंस उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। इसके अलावा, वहां संग्रहित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी संदेह पाया गया।

तीन ब्रांड का 397.6 किलो घी जब्त

जांच के दौरान FDA की टीम ने केएमपी कृष्णा काउ घी, मधुली काउ घी और श्रीमयी काउ घी के कुल 397.600 किलोग्राम स्टॉक को जब्त कर लिया। जब्त किए गए घी की आगे नियमानुसार जांच की जा रही है।

FDA की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप

FDA की कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग की ओर से दूध और दुग्धजन्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की जांच मुहिम आगे भी जारी रहने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले सभी व्यवसायियों के लिए निर्धारित नियमों और लाइसेंस संबंधी प्रावधानों का पालन करना आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

परिसीमन मंजूर नहीं...विधानसभा में विशेष बिल पेश करेंगें CM विजय, बोले- दक्षिणी राज्यों के हितों की रक्षा जरूरी

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पद से इस्तीफा

जब जलते घर में फंस गई थीं मां... रामनाथ कोविंद के जीवन का दर्दनाक सच, PM मोदी ने बताई आत्मकथा की 5 बड़ी बातें

हवा में फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन, 224 यात्रियों की अटकी सांसें, चेन्नई एयरपोर्ट पर ऐसे बची जान...

दिल्ली में तिरंगे के साथ गूंजा फिटनेस का संदेश, 1000 से ज्यादा युवाओं ने निकाली हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा