नासिक पुलिस (pic credit; social media) 
नासिक

नासिक में ईद-ए-मिलाद और अनंत चतुर्दशी एक साथ, 48 घंटे ड्यूटी पर रहेगा पुलिस बल

Nashik News: ईद-ए-मिलाद और अनंत चतुर्दशी एक साथ होने से नासिक पुलिस ने 2,500 से अधिक जवानों को तैनात किया है। पुलिस की मदद के लिए एआई कैमरे, ड्रोन और बम निरोधक दस्ते भी सक्रिय रहेंगे।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: इस साल ईद-ए-मिलाद और अनंत चतुर्दशी एक साथ होने से नाशिक पुलिस के सामने सुरक्षा की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। लगातार दो दिन चलने वाले उत्सव और जुलूस के कारण पुलिस को पूरे 48 घंटे सड़कों पर ड्यूटी करनी होगी। शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद और शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। नाशिक में 700 से अधिक गणेश मंडल हैं, जिनके विसर्जन जुलूस में ढोल-ताशे, लेजिम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हजारों की भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा, राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन मंडलों के स्वागत के लिए मेहराब और पंडाल लगाते हैं, जिससे यातायात और भीड़ नियंत्रण पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है।

तैनाती का खाका

सहायक पुलिस आयुक्त संदीप मिटके ने बताया कि सुरक्षा के लिए चार पुलिस उपायुक्त, छह सहायक पुलिस आयुक्त, 47 निरीक्षक, 130 उपनिरीक्षक, 2,200 पुलिसकर्मी, 400 महिला पुलिसकर्मी, 1,100 होम गार्ड, और 250 महिला होम गार्ड की तैनाती की गई है। इसके अलावा, राज्य और केंद्रीय स्तर की तीन टुकड़ियां और बम निरोधक दस्ते की दो टीमें भी मौजूद रहेंगी। इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में होगी 15631 पुलिसकर्मियों की भर्ती, महायुति सरकार ने दी मंजूरी

एआई और ड्रोन से निगरानी

पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने बताया कि जुलूस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में अब एआई (AI) आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, पुलिस के ड्रोन कैमरे भीड़ और गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगे। शहर पुलिस बल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की 5 और 6 सितंबर की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पुलिसकर्मियों को 48 घंटे तक ड्यूटी निभाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया गया है।

सुरक्षा ही प्राथमिकता

पुलिस प्रशासन का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दोनों उत्सव शांतिपूर्ण माहौल में पूरे हों। इसके लिए जुलूस समय पर शुरू हों और मार्ग में कोई बाधा न आए, इसकी विशेष निगरानी की जाएगी।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल