डॉ. निलेश जेजुरकर, डॉ. स्वाती चव्हाण और डॉ. मनीषा जेजुरकर सोर्स: सोशल मीडिया
नासिक

पति के अवैध संबंध ने ली डॉ. मनीषा जेजुरकर की जान! महिला डॉक्टर गिरफ्तार, कॉल डिटेल से खुले कई राज

Dr. Manisha Jejurkar Suicide Case: नासिक की प्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. मनीषा जेजुरकर खुदकुशी मामले में पुलिस ने मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाती चव्हाण को गिरफ्तार किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

आकाश मसने

Nashik Dr. Swati Chavan Arrested: प्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. मनीषा जेजुरकर की मौत के मामले में नासिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सरकारी अस्पताल की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाती चव्हाण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इससे पहले डॉ. मनीषा के पति डॉ. निलेश जेजुरकर को भी गिरफ्तार किया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि डॉ. स्वाती ने फोन पर डॉ. मनीषा को अपमानित कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था।

फोन कॉल पर अपमानजनक बातें

शिकायत पक्ष की ओर से अदालत में दी गई जानकारी के अनुसार, जनवरी 2026 में डॉ. स्वाती चव्हाण ने डॉ. मनीषा को फोन किया था। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि ‘तुम्हारे पति को तुम बिल्कुल पसंद नहीं हो’ और ‘तुम्हारी बुद्धि का स्तर कम है।’

मानसिक रूप से परेशान थीं डॉ. मनीषा

परिजनों का आरोप है कि इस तरह के व्यवहार से मनीषा मानसिक रूप से परेशान थीं। इसके बाद 6 मार्च 2026 को डॉ. मनीषा ने गंगापुर रोड स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार ने उनकी मौत के पीछे मानसिक प्रताड़ना और पारिवारिक विवाद को जिम्मेदार बताया है।

पति और महिला डॉक्टर के संबंधों का आरोप

डॉ. मनीषा की बहन की शिकायत पर गंगापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2021 से डॉ. निलेश अपनी पत्नी की उपेक्षा कर रहे थे और घर के छोटे-बड़े फैसले डॉ. स्वाती चव्हाण की सलाह से लेते थे। परिवार ने दोनों के बीच विवाहेतर अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद पति गिरफ्तार

17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने डॉ. निलेश जेजुरकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद अपराध शाखा की यूनिट-1 ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर डॉ. स्वाती चव्हाण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

दोनों डॉक्टरों की गिरफ्तारी से नासिक के चिकित्सा क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। नासिक पुलिस अब मामले में कथित मानसिक प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद और दोनों आरोपियों की भूमिका से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप