त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis) 
नासिक

CM फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर के किए दर्शन, नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियां तेज, संतों के साथ होगी बड़ी बैठक

Devendra Fadnavis Trimbakeshwar Visit: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर में पूजा-अर्चना के बाद सिंहस्थ कुंभ मेले की विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने कहा।

आकाश मसने

Devendra Fadnavis Nashik Kumbh Mela Development Work Visit: आगामी सिंहस्थ कुंभमेले को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने नासिक और त्र्यंबकेश्वर में बुनियादी ढांचे के विकास को अपनी प्राथमिकता में ले लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज त्र्यंबकेश्वर का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि आने वाले समय में इन कार्यों की गति को और अधिक बढ़ाया जाएगा।

त्र्यंबकेश्वर के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री फडणवीस ने भगवान त्र्यंबकेश्वर के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान त्र्यंबकेश्वर से महाराष्ट्र के सुख-समृद्धी के प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन और कुंभमेला प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विधायक उपस्थित रहे।

संतों और अखाड़ों की भूमिका अहम

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए साधु-संतों के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे जल्द ही सभी अखाड़ों के महतों के साथ एक विशेष बैठक करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य अखाड़ों की समस्याओं को समझना और विकास कार्यों में उनके सुझावों को शामिल करना है। मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन के बीच समन्वय बिठाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

विकास कार्यों को मिलेगी 'सुपरफास्ट' गति

CM देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभमेले के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। सिंहस्थ कुंभमेला जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, हम विकास कार्यों में तेजी लाने का प्रयास कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों, घाटों और अन्य नागरिक सुविधाओं को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने जुना अखाड़ा के महंत हरिगिरी महाराज, निरंजनी अखाड़ा के महंत रविंद्रपुरी महाराज और आनंद अखाड़ा के महंत शंकरानंद सहित कई प्रमुख संतों से आशीर्वाद लिया। मंदिर देवस्थान की ओर से मुख्यमंत्री फडणवीस का भव्य सत्कार भी किया गया।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी