मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

त्र्यंबकेश्वर में Fadnavis का बयान: विकास का विजन लेकर आया हूं, आलोचना करने नहीं

CM Devendra Fadnavis ने त्र्यंबकेश्वर में चुनावी सभा में विकास विजन पेश किया। कुंभ, पानी, सड़क, कचरा प्रबंधन और शहर की पवित्रता बनाए रखने पर जोर देते हुए नागरिकों से समर्थन मांगा।

अपूर्वा नायक

CM Devendra Fadnavis In Nashik: नासिक जिले की 2 तहसीलों त्र्यंबकेश्वर और इगतपुरी नगर परिषदों के अध्यक्ष और नगरसेवक पदों के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के प्रचार के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की त्र्यंबकेश्वर में एक सभा संपन्न हुई।

इस अवसर पर, फडणवीस ने कहा कि वह यहां किसी पर आलोचना करने नहीं आए हैं, बल्कि त्र्यंबकेश्वर के अगले 5 वर्षों के लिए दृष्टिकोण लेकर आए हैं। उन्होंने कहा आपको पता है कि मां गोदावरी हमारी संस्कृति की वाहक हैं।

गंगा और गोदावरी के तट पर ही हमारी सनातन संस्कृति सखड़ी हुई है और आज इस सनातन संस्कृति को दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति के रूप में देखा जाता है। सनातन संस्कृति में त्र्यंबकेश्वर के ज्योतिर्लिंग का महत्व अद्वितीय है।

देश में महाराष्ट्र एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां 5 ज्योतिर्लिंग हैं और त्र्यंबकेश्वर जैसा एक आद्य ज्योतिर्लिंग है, जहां से मां गोदावरी ने प्रकट होकर हमें आशीर्वाद दिया है। यह वास्तव में वह पुण्यभूमि है, जहां मां गोदावरी ने भूमि को सुजलाम सुफलाम बनाने के लिए अवतरण किया।

मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि में आज इस भूमि पर आया हूं, जो प्रभु श्री राम के चरणों के स्पर्श से, हनुमान के विचारों से और सीता मां तथा प्रभु लक्ष्मण के चरणों के स्पर्श से पावन हुई है।

आगे उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि हमने त्र्यंबकेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए कैलाश घुले जैसा एक उच्च शिक्षित उम्मीदवार दिया है। वह अनुभवी हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने पहले भी कई कुंभमेले देखे हैं और वह मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी हैं। उनके पास हर काम के लिए एक विजन है।

सपनों के त्र्यंबकेश्वर को तैयार करने के लिए वोट दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं किसी पर आलोचना करने नहीं आया हूं, बल्कि इसलिए आया हूं कि कुंभ के कारण पूरी दुनिया के लोग नाशिक और त्र्यंबकेश्वर आने वाले हैं। यहां सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोग आएंगे।

इसलिए, हमारी नगरी को सुरक्षित रखने के लिए और भविष्य में त्र्यंबकेश्वर नगरी आने पर एक पवित्रता महसूस होनी चाहिए, यहां के नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं, पीने के पानी की समस्या, कचरा प्रबंधन, सीवेज व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को हल करके, फडणवीस ने अपील की कि यहां के सामान्य व्यक्ति का जीवन स्तर बढ़ाने और आपके सपनों के त्र्यंबकेश्वर को तैयार करने के लिए वोटों के रूप में हमें आशीवांद दें।

यहां किसी को विस्थापित करने नहीं आए

  • उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर भी बात की, कहा कि हमारे विरोधी नकारात्मक प्रचार करते हुए कहते हैं कि कुंभ के नाम पर आपका घर तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मुझे स्पष्ट रूप से कहना है कि हम यहां किसी को विस्थापित करने नहीं आप है।
  • हमे सभी की सख्थ लेकर काम करना है, हमने कुंभ के लिए पीने के पानी की योजना ली है, लेकिन हमारा प्रयास है कि त्र्यंबकेश्वर के लोगों को बारह महीने, 24 घंटे पानी मिल सके।
  • हमारा प्रयास है कि कुशावर्त कुंड का पानी स्वच्छ होना चाहिए, यहां की सड़कें अच्छी होनी चाहिए और उन पर गड्ढे नहीं होने चाहिए। हमारे पास नगर परिषद चलाने का अनुभव रखने वाला नेतृत्व है।
  • अपनी अगली पीढ़ी का भविष्य संवारने और त्र्यंबकेश्वर को एक सुंदर शहर बनाने के लिए उन्हें एक मौका दें।

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान