नासिक बसें  सोर्स- सोशल मीडिया
नासिक

नासिक: श्रावणी सोमवार पर सिटी लिंक की खास सेवा, 108 बसों से 3 दिनों में 48 हजार श्रद्धालुओं ने की सुगम यात्रा

Nashik Citylink Special Buses: श्रावण मास में छुट्टियों के दौरान नासिक सिटी लिंक ने त्र्यंबकेश्वर के लिए विशेष बसें चलाईं। 3 दिनों में 108 फेरों के माध्यम से 48 हजार श्रद्धालुओं ने यात्रा की।

रूपम सिंह

Nashik City Link Shravan Monday Service: श्रावण मास के दौरान त्र्यंबकेश्वर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सिटी लिंक ने नासिक-त्र्यंबकेश्वर मार्ग पर विशेष बस सेवा का संचालन किया। 15 से 17 अगस्त तक चले तीन दिवसीय विशेष सत्र में करीब 48 हजार श्रद्धालुओं ने बस सेवा का लाभ लिया।

3 दिनों में 108 बस फेरे

श्रावणी सोमवार और लगातार तीन दिनों की छुट्टियों के चलते त्र्यंबकेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना थी। इसे देखते हुए सिटी लिंक ने नियमित बसों के साथ अतिरिक्त बसें भी संचालित कीं। इस दौरान नासिक रोड और तपोवन डिपो से अतिरिक्त बसें तैनात की गईं। नियमित और अतिरिक्त सेवाओं को मिलाकर त्र्यंबकेश्वर मार्ग पर 108 बस फेरे उपलब्ध कराए गए।

तपोवन और नासिक रोड डिपो से अतिरिक्त बसें

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तपोवन डिपो से 5 और नासिक रोड डिपो से 5 अतिरिक्त बसें इस मार्ग पर उतारी गईं। इसके अलावा नियमित बस सेवा भी जारी रही। सिटी लिंक की इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य त्र्यंबकेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना था।

48 हजार श्रद्धालुओं ने किया सफर

तीन दिवसीय अवधि में संचालित बस सेवाओं के जरिए करीब 48 हजार यात्रियों ने नासिक से त्र्यंबकेश्वर तक यात्रा की। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने में मदद मिली।

हर साल श्रावणी सोमवार पर अतिरिक्त बसें

श्रावणी सोमवार के अवसर पर त्र्यंबकेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए सिटी लिंक की ओर से हर वर्ष अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाती है।

इस वर्ष लगातार तीन दिन छुट्टियां होने के कारण पहले से ही विशेष परिवहन योजना तैयार की गई थी।

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां

कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन

2002 गोधरा कांड में अब तक कितने दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत? जानें 2011 से अब तक की पूरी टाइमलाइन

Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के लिए दूसरी ट्रेन बनी सरयू कमला एक्सप्रेस, जानें रूट, टिकट नियम, जरूरी दस्तावेज

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द