नासिक: जय भवानी रोड पर नाबालिगों पर जानलेवा हमला, मंत्री गिरीश महाजन के पास रोती-बिलखती पहुंची मां

Nashik Minors Attacked: नासिक के गवलीवाड़ा में 3 नाबालिगों पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया। घायल की मां ने मंत्री गिरीश महाजन के सामने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
Minister Girish Mahajan
Minister Girish Mahajan(सोर्सः डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Nashik Minors Attacked With Sharp Weapons: जय भवानी रोड स्थित गवलीवाड़ा इलाके में शनिवार 15 अगस्त की सुबह नाबालिग लड़कों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और नागरिकों के बीच दहशत का माहौल है।

प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 3 नाबालिग लड़के बाइक से किसी काम से जा रहे थे। तभी 2 से 3 दुपहिया वाहनों पर सवार होकर आए हमलावरों ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े, जिसके तुरंत बाद हमलावर गिरोह ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

दुकानदारों की तत्परता से टला बड़ा अनर्थ

इस हमले में एक नाबालिग के सिर, पीठ और कमर पर धारदार हथियार से गहरे घाव आए हैं। इलाके के दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया, जिससे बड़ा अनर्थ टल गया। घटना के बाद हमलावर अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही उपनगर पुलिस मौके पर पहुंची।

फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का पंचनामा किया गया है और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। इस घटना ने तब और गंभीर मोड़ ले लिया जब स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नासिक रोड स्थित विभागीय आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम चल रहा था।

Minister Girish Mahajan
नासिक के पर्यटकों ने कजाकिस्तान में लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर विदेशों में लगे भारत माता की जय के नारे

घायल बेटे की मां ने मंत्री के सामने जताया आक्रोश

वहां घायल नाबालिग की मां आक्रोश व्यक्त करते हुए सीधे मंत्री गिरीश महाजन के सामने पहुंच गई। अपने बेटे पर हमला करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उसने उपनगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। महिला के आक्रामक रुख के कारण कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उपनगर पुलिस थाने भेज दिया। बेटे पर हुए हमले के बाद मां द्वारा सीधे मंत्री के सामने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाने से यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों पर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है। उपनगर पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले के पीछे की मुख्य वजह क्या है और क्या यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com