नाशिक न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो ) 
नासिक

Nashik News: बिल्डर ने कॉलोनी की सड़क पर खड़ी की दीवार, भड़के नागरिकों ने शुरू किया धरना

Nashik के अंबड के फडोल मल्ला क्षेत्र में कॉलोनी के नागरिकों ने एक प्राइवेट बिल्डर पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि इस बिल्डर ने कॉलोनी की सड़क पर दीवार बनाकर रास्ता बंद कर दिया है।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: अंबड के फडोल मल्ला क्षेत्र में एक निजी बिल्डर द्वारा कॉलोनी की सड़क पर दीवार बनाकर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया गया है। इससे आक्रोशित नागरिकों ने नए नाशिक विभागीय कार्यालय में धरना आंदोलन शुरू कर दिया, नागरिकों की शिकायत के बाद जब विभागीय अधिकारी और बांधकाम विभाग के अधिकारी स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया।

क्या है पूरा मामला

नागरिकों का कहना है कि सर्वे नंबर 281 और 283 में आने वाली कॉलोनी की सड़क पर बिल्डर ने यह दावा करते हुए दीवार बनाई है कि यह जमीन उसकी है। नासिक विकास मंच के अध्यक्ष एड मनोज आहेर और भाजपा के शरद फडोल के नेतृत्व में नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों के कार्यालय में जाकर निवेदन दिया। इसके बाद विभागीय अधिकारी ज्योती वैरागी, बांधकाम विभाग के ठाकुर, और अतिक्रमण विभाग के निखिल तेजाळे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जेसीबी मंगाया लेकिन कार्रवाई नहीं

अधिकारियों ने दीवार तोड़ने के लिए जेसीबी मंगाया, लेकिन तभी संबंधित बिल्डर कासार वहा पहुंचा, उसने बताया कि वह लेआउट 1990 से पहले का है और यह जमीन उसकी ही है, इसलिए अतिक्रमण का सवाल ही नहीं उठता, इसके बाद स्थानीय नागरिकों और बिल्डर के बीच तीखी बहस हुई - हालांकि, अधिकारी बिना कार्रवाई किए वहां से निकल गए। इससे नाराज नागरिकों और महिलाओं ने फिर विभागीय कार्यालय का रुख कर अधिकारियों के कक्ष के बाहर धरना आंदोलन शुरू कर दिया, इस आंदोलन को शिवसेना (उबादा) जिला प्रमुख डी जी सूर्यवंशी और पूर्व नगरसेविका प्रतिमा पवार ने भी समर्थन दिया, नागरिकों और महिलाओं ने बेतावनी दी है कि जब तक अतिक्रमित दीवार नहीं तोड़ी जाती, तब तक उनका आदोलन जारी रहेगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा