Ashok Kharat SIT Investigation News (फोटो क्रेडिट-X)  
नासिक

भोंदू बाबा की खौफनाक कुंडली: जबरन अबॉर्शन, मर्डर और 20 करोड़ की ठगी, अशोक खरात के पाखंड का अंत

Ashok Kharat Case Update: नासिक के भोंदू बाबा अशोक खरात की क्राइम कुंडली में यौन शोषण, जबरन गर्भपात और जमीन के लिए हत्या जैसे खुलासे। एसआईटी जांच में 20 करोड़ की ठगी भी आई सामने।

अनिल सिंह

Ashok Kharat SIT Investigation: नासिक के 'भोंदू बाबा' अशोक खरात उर्फ मर्चेंट नेवी के पूर्व कैप्टन की क्राइम कुंडली ने महाराष्ट्र पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। एसआईटी (SIT) की जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे केवल यौन शोषण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें जबरन गर्भपात, जमीन हड़पने के लिए हत्या और करोड़ों की फिरौती जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। श्रद्धा की आड़ में महिलाओं का शिकार करने वाले खरात का 'श्री शिवनिका संस्थान' दरअसल एक यातना गृह बन चुका था।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अब एक-एक कर पीड़ित सामने आ रहे हैं, जिससे इस पाखंडी बाबा का काला साम्राज्य पूरी तरह बेनकाब हो रहा है।

गर्भवती महिलाओं का शोषण और जबरन गर्भपात

अशोक खरात पर आरोप है कि उसने दैवीय शक्ति और अनुष्ठान के नाम पर महिलाओं को अपने केबिन में बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाया और उनका यौन शोषण किया। एक पीड़िता ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि 2021 में शोषण के कारण वह गर्भवती हो गई थी। जब उसने खरात को यह बताया, तो उसे डरा-धमकार कुछ गोलियां खिलाई गईं, जिससे उसका गर्भपात (Abortion) हो गया। इतना ही नहीं, एक अन्य मामले में सात महीने की गर्भवती महिला के साथ भी खरात ने अपने निजी कमरे में जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिससे वह किसी तरह बचकर भागने में सफल रही।

हनीट्रैप और उद्योगपति से 20 करोड़ की ठगी

भोंदू बाबा की कार्यशैली केवल आश्रम तक सीमित नहीं थी। वह महिलाओं का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और रसूखदार लोगों के पास भेजता था। जांच में सामने आया है कि उसने एक महिला को जाल में फंसाकर एक बड़े उद्योगपति के पास भेजा। बाद में उसने उस उद्योगपति को 'महिला के गर्भवती होने' का झूठा डर दिखाया और बदनामी का खौफ पैदा कर किस्तों में कुल 20 करोड़ रुपये वसूल लिए। यह पूरा खेल एक सोची-समझी साजिश के तहत खेला गया था ताकि रसूखदारों से मोटी रकम ऐंठी जा सके।

जमीन के लिए 'हादसे' वाली हत्या का आरोप

अशोक खरात पर केवल शारीरिक शोषण ही नहीं, बल्कि जमीन हड़पने के लिए हत्या की साजिश रचने का भी गंभीर आरोप लगा है। नासिक के जाधव परिवार ने दावा किया है कि पथार्डी इलाके की एक कीमती जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। खरात ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर जमीन अपने नाम करवा ली। जब कैलाश जाधव ने इसका विरोध किया और मामला कोर्ट पहुंचा, तो सुनवाई से ठीक दो दिन पहले (दिसंबर 2022) एक संदिग्ध 'हादसे' में उनकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि खरात ने रास्ते से हटाने के लिए यह सुनियोजित हत्या करवाई थी।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा