भीमशंकर हेरिटेज विलेज के विकास कार्य की समीक्षा करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra) 
नासिक

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का कायाकल्प: नासिक सिंहस्थ कुंभ से पहले 90% काम होगा पूरा, CM फडणवीस ने की समीक्षा

Bhimashankar Jyotirlinga Temple Development: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भीमाशंकर मंदिर विकास योजना की समीक्षा की। कुंभ मेले से पहले 90% कार्य पूरा कर इसे प्राकृतिक कॉरिडोर के रूप में निखारा जाएगा।

आकाश मसने

CM Devendra Dadnavis Review Bhimashankar Jyotirlinga Development: बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, पावन भीमाशंकर देवस्थान के भव्य पुनरुद्धार और परिसर विकास का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए भरोसा जताया कि आगामी कुंभ मेले से पहले यहाँ बुनियादी ढांचे का 90 फीसदी काम मुकम्मल कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस विशाल विकास योजना के कारण आने वाले समय में भीमाशंकर में श्रद्धालुओं की संख्या 5 से 10 गुना तक बढ़ सकती है। सीएम ने शनिवार को भीमाशंकर मंदिर विकास योजना की समीक्षा की और मीडिया से बातचीत की।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि इस परियोजना में स्थानीय ग्रामस्थों ने बड़ा सहयोग दिया है। लगभग 150 घरों को स्थानांतरित किया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि हमने यह संकल्प लिया है कि इन 150 परिवारों को पास ही बेहतर स्थान देकर एक सुंदर और आदर्श गांव बसाया जाएगा। यह नया गांव भी एक आकर्षण बनेगा, जिससे भी श्रद्धालु वहां रुकेंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

यातायात व्यवस्था में सुधार, इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भीमाशंकर आने-जाने के मार्ग अलग किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी। बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की व्यवस्था भी की जाएगी। स्थानीय दुकानदारों का पुनर्वास कर उनकी दुकानों को व्यवस्थित रूप से पुनः स्थापित किया जाएगा।

‘महाकाल’ से अलग प्राकृतिक कॉरिडोर

उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर से तुलना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भीमाशंकर का कॉरिडोर उससे अलग होगा। “महाकाल शहर में है, जबकि भीमाशंकर घने जंगल और जैवविविधता क्षेत्र में स्थित है। यहां प्रकृति को बिना नुकसान पहुंचाए विकास किया जाएगा। यह एक प्राकृतिक कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा।

पानी और अच्छे मानसून की प्रार्थना

कार्य की गति की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन की तारीफ की। अंत में उन्होंने कहा कि इस वर्ष अल-नीनो के प्रभाव को देखते हुए उनकी प्रार्थना है कि राज्य में अच्छी बारिश हो और जल संकट दूर हो, इसके लिए उन्हें भीमाशंकर का आशीर्वाद मिले।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच