अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

भोंदूबाबा अशोक खरात पर एक और केस दर्ज, बेटे से हुई पूछताछ, पत्नी फरार, जानें क्या है पूरा मामला

Ashok Kharat Case: यौन शोषण मामले में फंसे अशोक खरात की मुश्किलें बढ़ीं। शिरडी में करोड़ों की धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज। SIT ने खंगाले बाबा के मोबाइल से डिलीट हुए राज।

आकाश मसने

Ashok Kharat Land Fraud Case: यौन शोषण के आरोपों में घिरे स्वयंभू बाबा अशोक खरात के 'पाप का घड़ा' अब पूरी तरह भरता नजर आ रहा है। एक ओर जहां वह जेल की सलाखों के पीछे है, वहीं दूसरी ओर SIT की कार्रवाई ने उसके परिवार और आर्थिक साम्राज्य की नींव हिला दी है। ताजा घटनाक्रम में, बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और गंभीर मामला दर्ज हुआ है, जिससे उसकी मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं।

शिरडी में करोड़ों की धोखाधड़ी और 'सावकारी' का केस

बुधवार को शिरडी पुलिस स्टेशन में अशोक खरात, उसकी पत्नी कल्पना खरात और तीन अन्य सहयोगियों के खिलाफ एक नया मुकदमा दर्ज किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने चार एकड़ जमीन के सौदे के नाम पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की है। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र साहूकारी (नियमन) अधिनियम के तहत भी धाराएं जोड़ी हैं। जांच में सामने आया है कि खरात ने नासिक और अहिल्यानगर में सैकड़ों करोड़ की बेनामी संपत्ति खड़ी की है। इनमें से अधिकांश कृषि भूमि और भूखंड उसकी पत्नी कल्पना और बेटी तृप्तबाला के नाम पर पंजीकृत हैं।

परिवार पर कसता शिकंजा: पत्नी फरार, बेटा से पूछताछ

SIT की टीम ने मंगलवार रात अशोक खरात के घर पर छापेमारी की और उसके बेटे हर्षवर्धन को हिरासत में ले लिया। घंटों चली कड़ी पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया, लेकिन जांच एजेंसी की नजरें अब खरात की पत्नी कल्पना पर टिकी हैं, जो फिलहाल फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

कोर्ट का फैसला: 14 दिन की जेल

पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद, अशोक खरात को बुधवार को नासिक कोर्ट में पेश किया गया। महज 7 मिनट तक चली संक्षिप्त सुनवाई के बाद, अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत (MCR) में भेज दिया है। खरात को अब तक तीन बार पुलिस रिमांड पर भेजा जा चुका था, लेकिन अब उसे जेल की रोटियां तोड़नी होंगी।

क्या है SIT का प्लान बी ?

भले ही खरात न्यायिक हिरासत में चला गया हो, लेकिन SIT ने उसे दोबारा हिरासत में लेने के लिए 'प्लान बी' तैयार कर लिया है। गुरुवार को एक अन्य गंभीर मामले में उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। सबसे चौंकाने वाला खुलासा खरात के मोबाइल फोन से हुआ है। पुलिस ने उसके फोन से डिलीट किया गया डेटा रिकवर कर लिया है, जिसमें कई रसूखदार राजनेताओं के मोबाइल नंबर 'कोड वर्ड' या अलग-अलग नामों से सेव पाए गए हैं। यह डेटा बाबा के राजनीतिक रसूख और उसके पीछे छिपे सफेदपोश चेहरों को बेनकाब कर सकता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला