Nashik Fraud Baba Maheshgiri (फोटो क्रेडिट-X)  
नासिक

अशोक खरात के बाद नासिक में एक और ढोंगी का पर्दाफाश; 'महेशगिरी' पर भूत-प्रेत के नाम पर यौन शोषण का आरोप

Niphad Dharangaon Fraud Baba Maheshgiri:नासिक के निफाड में ढोंगी बाबा महेशगिरी पर बलात्कार और जादू-टोना का मामला दर्ज। 'दैवी विधि' के नाम पर महिला का यौन शोषण।

अनिल सिंह

Nashik Fraud Baba Maheshgiri: महाराष्ट्र के नासिक जिले में तथाकथित बाबाओं द्वारा धोखाधड़ी और शोषण की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी बहुचर्चित अशोक खरात का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि निफाड तालुका के धरणगांव (खड़क) से एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया है। यहाँ खुद को 'महेशगिरी महाराज' कहने वाले महेश दिलीप काकडे की पोल खुल गई है। लासलगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और महाराष्ट्र जादू-टोना विरोधी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने धरणगांव में कर्नाटक के प्रसिद्ध गाणगापुर मठ की तर्ज पर एक ठिकाना बना रखा था, जिसे वह 'प्रति गाणगापुर' कहता था। पीड़ित परिवार घरेलू तनाव और बेटी की शादी में आ रही बाधाओं के समाधान की उम्मीद में इस ढोंगी के पास गया था। लेकिन समस्याओं का हल निकालने के बजाय, आरोपी ने परिवार की मजबूरी का फायदा उठाकर महिला को अपना शिकार बनाया।

'दैवी विधि' और डराने का खेल

पीड़ित महिला का आरोप है कि महेशगिरी ने उसे 'बाहरी बाधा' (भूत-प्रेत) का डर दिखाया। उसने महिला को 'पापनाशक कुंड' में स्नान करने और गीले कपड़ों में औदुंबर के पेड़ की परिक्रमा करने जैसी रस्में करने पर मजबूर किया। इसके बाद, कुंडली और जन्मतिथि की जानकारी लेने के बहाने उसने महिला का मोबाइल नंबर लिया और अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। आरोपी ने कथित 'दैवी विधि' का झांसा देकर महिला को नासिक-त्र्यंबक रोड स्थित एक लॉज में ले जाकर उसका यौन शोषण किया और आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए।

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की पहल

आरोपी ने रुद्राक्ष और देवी के प्रकोप का डर दिखाकर साल 2024 में भी महिला का शोषण जारी रखा। अंततः हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अंनिस) के पदाधिकारियों से संपर्क किया। समिति के हस्तक्षेप और पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के बाद लासलगांव पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज की। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी ने इसी तरह कई अन्य महिलाओं और युवतियों को भी अपनी हवस का शिकार बनाया होगा।

पुलिस की कार्रवाई

नासिक पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें रवाना की हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी 'चमत्कारी' दावे या 'दैवी विधि' के झांसे में न आएं। इस घटना ने एक बार फिर नासिक के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय ढोंगी बाबाओं के नेटवर्क पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO