नासिक, आंगनवाड़ी, टेक-होम राशन  सांकेतिक फोटो सोर्स-AI
नासिक

बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण मेनू, अब मिलेगा वेज पुलाव व मल्टीग्रेन पफ; नवंबर से लागू होगी व्यवस्था

Anganwadi Nutrition Scheme: नासिक में आंगनवाड़ी टेक-होम राशन योजना के मेनू में वेज पुलाव और मल्टीग्रेन पौष्टिक पफ शामिल किए गए हैं। नया पोषण आहार नवंबर-दिसंबर 2026 से वितरित होगा।

अंकिता पटेल

Revised Take Home Ration: नासिक जिले में आंगनवाड़ी के माध्यम से दिए जाने वाले 'टेक-होम राशन' योजना में महिला एवं बाल विकास विभाग ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। बच्चों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और किशोरियों को अधिक पौष्टिक, स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने के उद्देश्य से मेनू में 'वेज पुलाव' और 'मल्टीग्रेन पौष्टिक पफ' जैसी नई रेसिपी शामिल की गई है। यह नया और सुधारित पोषण आहार नवंबर और दिसंबर 2026 से उपलब्ध कराया जाएगा।

कुपोषण में कमी आने की उम्मीद, प्रयासों को मिलेगा बल

राज्य में कुपोषण को दूर करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। पिछले तीन वर्षों में कुपोषण के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। नए और स्वादिष्ट व्यंजनों के शामिल होने से लाभार्थी इस आहार को अधिक रुचि से स्वीकार करेंगे, जिससे कुपोषण उन्मूलन के प्रयासों को और बल मिलेगा।

कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर

इन बदलावों के चलते लाभार्थियों को अब अधिक पौष्टिक आहार मिलेगा। सभी नए व्यंजनों में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक कैलोरी, प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों का संतुलन रखा गया है। पोषण मूल्यों के साथ-साथ अब भोजन के स्वाद को भी प्राथमिकता दी गई है। विशेष बात यह है कि खिचड़ी के साथ अलग से मसाले का पैकेट देने की योजना बनाई गई है, जिससे आहार को और अधिक स्वादिष्ट बनाया जा सके।

दो नई रेसिपी शामिल

आहार की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने के लिए मसाले के पैकेट अलग से दिए जाएंगे, इसके अलावा 'मल्टीमिक्स सीरियल्स एंड प्रोटीन' की रेसिपी को बरकरार रखते हुए 'वेज पुलाव और 'मल्टीग्रेन पफ' जैसी दो नई रेसिपी जोड़ी गई है।

एकीकृत बाल विकास सेवा योजना के तहत 6 महीने से 3 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, माताओं और आकांक्षी जिलों की किशोरियों के आहार में बदलाव करने से पहले राज्यभर में सर्वेक्षण किया गया। इस फैसले से पहले चिकित्सा अधिकारियों, आहार विशेषज्ञों और विभिन्न विशेषज्ञ संस्थाओं की राय ली गई।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना