Amrit Bharat Express (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडया) 
नासिक

महाराष्ट्र को मिली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस, नासिक-त्र्यंबकेश्वर के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Amrit Bharat Express: महाराष्ट्र को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, नाशिक और जलगांव से अयोध्या व वाराणसी का सफर आसान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

आंचल लोखंडे

Nashik Ayodhya Train: नासिक और जलगांव को मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली दो नई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों के परिचालन से धार्मिक पर्यटन को बड़ी मजबूती मिलने वाली है। बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (एलटीटी) के बीच शुरू हुई इन सेवाओं से श्रद्धालुओं को अयोध्या और बनारस के लिए सस्ता और आरामदायक सफर मिलेगा। साथ ही उत्तर भारत के तीर्थयात्रियों के लिए त्र्यंबकेश्वर और शिरडी पहुंचना अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर नासिक रोड रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन ट्रेनों के माध्यम से भारत के आध्यात्मिक केंद्रों को महाराष्ट्र के वित्तीय और सांस्कृतिक शहरों से जोड़ा गया है। इसमें दैनिक बनारस-हडपसर एक्सप्रेस और साप्ताहिक अयोध्या-मुंबई एक्सप्रेस शामिल हैं।

शिरडी और काशी के बीच सीधा संपर्क

बनारस-हडपसर (पुणे) ट्रेन के जरिए यात्री सुगमता से काशी विश्वनाथ धाम पहुंच सकेंगे। लगभग 30 घंटे के इस सफर में यह ट्रेन 18 स्टेशनों पर रुकेगी। विशेष रूप से यह ट्रेन मनमाड और कोपरगांव होकर गुजरेगी, जो शिरडी साईं बाबा मंदिर के प्रमुख प्रवेश द्वार हैं। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं को शिरडी के लिए सीधा और किफायती मार्ग उपलब्ध होगा।

राम मंदिर दर्शन के लिए विशेष सुविधा:

अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से चलकर करीब 28 घंटे में मुंबई पहुंचेगी। इसके 12 प्रमुख ठहराव होंगे। यह ट्रेन भगवान श्री राम के दर्शन के इच्छुक यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन का ठहराव भुसावल, जलगांव और नासिक रोड स्टेशनों पर दिया गया है, जिससे त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग आने वाले भक्तों और आगामी कुंभ मेले के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा होगी। इन दो नई ट्रेनों के साथ देश में कुल संचालित अमृत भारत एक्सप्रेस की संख्या अब 66 हो गई है।

बडनेरा-नासिक रोड मेमू अब चलेगी नियमित

जलगांव जिले के यात्रियों के लिए एक और राहत भरी खबर है। दोपहर के समय चलने वाली बडनेरा-नासिक रोड मेमू (MEMU) ट्रेन, जो अब तक 'विशेष ट्रेन' के रूप में चल रही थी, अब नियमित कर दी गई है। मध्य रेलवे के इस निर्णय से जलगांव, भुसावल, पाचोरा और चालीसगांव के यात्रियों को कम किराए में स्थायी सेवा मिलेगी। यह मेमू ट्रेन अब 12 कोच के साथ नए नंबरों (61129/61130) के साथ चलेगी।

अयोध्या और बनारस की यात्रा होगी सुलभ

बडनेरा से सुबह 10:05 बजे छूटकर यह उसी दिन रात 07:40 बजे नासिक रोड पहुंचेगी, जबकि वापसी में नासिक रोड से रात 09:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 05:35 बजे बडनेरा पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन अकोला, शेगांव, भुसावल, जलगांव और मनमाड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें