सोलर पैनल शुरू करते पुलिसकर्मी (फोटो नवभारत) 
नासिक

अंबड चुंचाले पुलिस स्टेशन बना नासिक का पहला सोलर-पावर्ड पुलिस स्टेशन, अब बिना रुकावट होगा कामकाज

Nashik News: अंबड चुंचाले पुलिस स्टेशन ने 6 KW सोलर सिस्टम लगाकर नासिक का पहला सौर ऊर्जा संचालित पुलिस स्टेशन बनने का गौरव हासिल किया। इससे बिजली बिल में भारी बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

आकाश मसने

Ambad Chunchale Police Station Solar Energy Project: ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी खर्च में कटौती इन तीनों का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नासिक जिले के अंबड चुंचाले पुलिस स्टेशन ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पुलिस स्टेशन में 6 केवी क्षमता की अत्याधुनिक सोलर प्रणाली स्थापित की गई है। सौर ऊर्जा का उपयोग शुरू करने वाला नासिक शहर का पहला पुलिस स्टेशन बनने का गौरव अंबड चुंचाले पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीर्घकालिक दृष्टि से यह परियोजना आर्थिक रूप से अत्यंत लाभदायक साबित होगी। इस सौर ऊर्जा प्रणाली का उद्घाटन शुक्रवार को अंबड-चुंचाले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष नरुटे के हाथों किया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मचारी जनार्दन ढाकणे तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस पहल से नासिक पुलिस के हरित उपक्रमों को गति मिलेगी और अन्य शासकीय कार्यालयों के लिए भी यह एक प्रेरणादायी उदाहरण साबित होगा।

35 हजार रुपए तक आता था बिजली बिल

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले इस पुलिस स्टेशन का प्रतिमाह लगभग 30 से 35 हजार रुपये का बिजली बिल आता था। लेकिन अब नए सोलर पैनल लगाने से बिजली पर निर्भरता काफी हद तक कम होगी और स्टेशन को होने वाली बचत सीधे महावितरण के काम आएगी।

नई सोलर प्रणाली के माध्यम से दिनभर की सभी प्राथमिक बिजली आवश्यकताएं पूरी होंगी, और लोडशेडिंग अथवा बिजली संबंधी किसी भी तकनीकी समस्या के दौरान भी पुलिस स्टेशन का कामकाज सुचारू रूप से जारी रहेगा। सौर ऊर्जा से स्टेशन का आर्थिक बोझ कम होगा और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा की ओर बढ़ने वाला यह एक महत्वपूर्ण कदम है। नासिक पुलिस का यह ‘ग्रीन मॉडल’ शहर के अन्य पुलिस स्टेशनों के लिए भी अनुकरणीय सिद्ध होगा, ऐसी आशा व्यक्त की जा रही है।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...