अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

'...मुझे फांसी पर लटका दो', वैष्णवी हगवणे आत्महत्या मामले में अजित पवार का हैरान करने वाला बयान

वैष्णवी हगवणे की मौत के मामले में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने खुद पर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए।

आकाश मसने

नासिक: वैष्णवी शशांक हगवणे खुदकुशी मामले में गुरुवार को बड़ी जानकारी सामने आई। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने वैष्णवी के दहेज लोभी ससुर को पार्टी से निकाल दिया। इस मामले में अजित ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि ऐसे दुष्प्रवृत्ति वाले लोगों के लिए की मेरी पार्टी में कोई जगह नहीं है। राजेंद्र हगवणे को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

डिप्टी सीएम पवार ने कहा कि इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के तुरंत बाद मैंने पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस आयुक्त को फोन किया और सख्त कार्रवाई करने को कहा था। 23 वर्षीया वैष्णवी शशांक हगवणे की खुदकुशी के कारण महाराष्ट्र का सियासी पारा हाई पर पहुंच गया है। वैष्णवी उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राकां के नेता राजेंद्र हगवणे के दूसरे बेटे शशांक की पत्नी थी।

वैष्णवी हगवणे की मौत के मामले में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने खुद पर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए। उन्होंने मीडिया से अपनी बदनामी रोकने की अपील की है।

शादी में जाने को लेकर क्या बोले अजित पवार?

नासिक के मालेगांव सहकारी चीनी मिल के चुनाव के संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस की बैठक में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा कि उन्हें शादी का निमंत्रण मिलने पर वे अपनी सुविधानुसार शादियों में जाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर किसी के बेटे की शादी में जाने के बाद लड़के ने अपनी पत्नी के साथ कुछ गलत किया तो वह इसके लिए कैसे जिम्मेदार हो सकते हैं? अजित पवार ने बताया कि वैष्णवी हगवणे की मौत की खबर मिलते ही उन्होंने पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस आयुक्त को फोन किया और राजेंद्र हगवणे को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए 3 टीमें भेजी गई थीं लेकिन उन्होंने पुलिस आयुक्त को 6 टीमें भेजकर उसे ढूंढने और पकड़ने का आदेश दिया है।

सीएम फडणवीस बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि "पुणे में वैष्णवी आत्महत्या मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य आत्महत्या के ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगा। कानून के तहत जो भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है, वह की जाएगी।"

विपक्ष ने उठाए सवाल

कांग्रेस के महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि बीजेपी नीत महायुति के शासनकाल में राज्य में अपराध काफी बढ़ गए हैं। अधिकांश आपराधिक मामलों में आरोपी सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े होते हैं और अक्सर उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त होता देखा जाता है। पिछले कुछ दिनों में राज्य में हुई विभिन्न आपराधिक घटनाओं में अजित पवार की राकां से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय संलिप्तता सामने आई है।

सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि अजित पवार सिर्फ शादी में गए थे। उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वे जब शादी में गए थे, तब उन्हें थोड़ी पता था कि हगवणे परिवार में ऐसा सब कुछ चल रहा था।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान