अजित पवार और छगन भुजबल (फोटो: ANI) 
नासिक

अजित पवार हमारे कप्तान, उनका हथियार डाल देना उचित नहीं, उपमुख्यमंत्री के बयान पर बोले भुजबल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती से चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं। रविवार को बारामती शहर स्थित ‘राष्ट्रवादी भवन’ में कुछ नेता अजित की उपस्थिति में राकां (अजित पवार) में शामिल हुए। इस मौके पर अजित ने कहा कि बारामती को मेरे अलावा कोई और विधायक मिलना चाहिए। इस पर अब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अजित पवार को अपना कप्तान करार दिया है।

शुभम सोनडवले

नासिक. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती से चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं। रविवार को बारामती शहर स्थित ‘राष्ट्रवादी भवन’ में कुछ नेता अजित की उपस्थिति में राकां (अजित पवार) में शामिल हुए। इस मौके पर अजित ने कहा कि बारामती को मेरे अलावा कोई और विधायक मिलना चाहिए। इस पर अब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अजित पवार को अपना कप्तान करार दिया है और उनके बारामती से चुनाव नहीं लड़ने की चर्चा को खारिज कर दिया है।

अजित ने बारामती में अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा था कि बारामती में एक बार मुझे छोड़कर दूसरा विधायक मिलना चाहिए। दूसरा विधायक आया तो तुम्हें मेरी कीमत पता चल जाएगी। मैं अब 65 साल का हो गया हूं। उन्होंने कहा कि मुझे स्पष्ट बोलने वाले व्यक्ति के रूप में देखा जाता है। बारामती शहर हो या गांव, हर जगह विकास हुआ है। मेरे 1991 से 2024 तक के कार्यकाल की तुलना करें। बिना बोले सड़कें बनती जा रही हैं। पेयजल की योजनाएं चल रही हैं। इन पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। अब बारामती शहर के अलावा भी साढ़े सात सौ करोड़ रुपए की परियोजनाएं चल रही हैं।

अजित पवार ने पहले भी संकेत दिया था कि वे बारामती से चुनाव नहीं लड़ेंगे और अब उन्होंने फिर से ऐसा ही बयान दिया है, जिससे उलटे-सीधे कयास लगाए जा रहे हैं। इसके कारण विरोधियों ने अजित पवार पर भावनात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है। अजित पवार के बयान पर अब छगन भुजबल ने प्रतिक्रिया दी है।

छगन भुजबल ने कहा है कि अजित पवार हमारे कप्तान हैं और वे बारामती से ही चुनाव लड़ेंगे। भुजबल ने सोमवार को येवला में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अजित पवार हमारे कप्तान हैं और उनका हथियार डालना उचित नहीं है। वे बारामती से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और बड़े मतों से जीतेंगे, ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया। अजित पवार के बारामती से चुनाव न लड़ने की चर्चा को उन्होंने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल