श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

सिंहस्थ कुंभ से पहले बदलेगी त्र्यंबकेश्वर की तस्वीर, विकास कार्यों पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक में जल्द ही सिंहस्थ कुंभ का आयोजन किया जाने वाला है। नासिक के साथ ही त्र्यंबकेश्वर की भी तस्वीर बदलने के लिए प्रशासन के द्वारा करोड़ो रुपये खर्च किए जाने वाले हैं।

अपूर्वा नायक

Nashik News in Hindi: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर त्र्यंबकेश्वर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया है। प्रशासन ने इन कार्यों को पूरा करने के लिए 15 महीने की समय सीमा तय की है और दिसंबर 2025 तथा मार्च 2026 तक दो चरणों में फंड खर्च करने की योजना बनाई है, जिससे इन कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

रिकॉर्ड तोड़ भीड़ के लिए सुरक्षा पर जोर

इस बार के सिंहस्थ कुंभ मेले में भीड़ का एक नया रिकॉर्ड बनने का अनुमान है। इसलिए, प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्यों की योजना बनाई है। इस योजना के तहत, 15 महीने के भीतर पूरे होने वाले कामों की एक सूची भी तैयार की गई है।सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों और पुलों के निर्माण पर 59.02 करोड़ रुपये की अपेक्षित राशि खर्च की जाएगी।

वहीं, जल संसाधन विभाग नासिक और त्र्यंबकेश्वर में घाटों और बांधों के निर्माण के लिए 36.75 करोड़ और 17.25 करोड़ रुपये खर्च करेगा।इसके अतिरिक्त, त्र्यंबकेश्वर लिफ्ट सिंचाई योजना पर भी 43 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।इन महत्वपूर्ण कार्यों से कुंभ मेले के दौरान बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा सकेगा।

सुविधाओं पर ध्यान

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी त्र्यंबकेश्वर नगर पालिका को दी गई है। पालिका गांव की सड़कों के विकास और अन्य कार्यों पर 7.50 करोड़ रुपये, ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र पर 3.50 करोड़ रुपये, और शहर के लिए अतिरिक्त जल आपूर्ति योजना पर 6.75 करोड़ रुपये खर्च करेगी।इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा, सरकारी एजेंसियों ने इन कार्यों के लिए फंड खर्च करने की योजना बनाई है, जिसे 2 चरणों में खर्च किया जाएगा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन