प्रतीकात्मक तस्वीर (साेर्स: AI) 
नंदुरबार

नंदुरबार में सनकी पति का खौफनाक बदला! पत्नी ने ससुराल लौटने से किया मना, तो पूरे घर को ही फूंक डाला

Nandurbar Crime News: महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक पति ने पत्नी के मायके से वापस न आने पर ससुराल के घर में आग लगा दी। इस घटना में पड़ोस का घर भी जलकर खाक हो गया।

आकाश मसने

Nandurbar Husband Sets In-laws House On Fire: प्यार और तकरार के बीच अक्सर विवाद की खबरें सामने आती हैं, लेकिन महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। यहां एक शख्स ने अपनी सनक में न केवल अपने ससुराल का घर जला दिया, बल्कि एक मासूम पड़ोसी का आशियाना भी खाक कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले  के रहने वाले मिथुन पडवी का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया था कि पत्नी अपना घर छोड़कर मायके में रहने लगी थी। मिथुन लगातार अपनी पत्नी पर वापस आने का दबाव बना रहा था और उसे लेने ससुराल भी पहुंचा। हालांकि, पत्नी और ससुराल वालों ने मौजूदा स्थिति और विवाद को देखते हुए उसे साथ भेजने से साफ इनकार कर दिया।

गुस्से में बना लिया विनाश का मन

ससुराल वालों की ना मिथुन को इतनी नागवार गुजरी कि उसने आपा खो दिया। गुस्से में आकर उसने ससुराल के घर में आग लगा दी। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय तेज हवाएं और गर्मी का मौसम होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

पड़ोसी का घर भी हुआ स्वाहा

आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह सिर्फ उसके ससुराल के घर तक सीमित नहीं रही। बगल में स्थित एक अन्य ग्रामीण का घर भी इस आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन जब तक काबू पाया जाता, दोनों घर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी की जान नहीं गई, वरना एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी

घटना के तुरंत बाद आरोपी मिथुन पडवी मौके से फरार हो गया। आरोपी की सास ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें घर से उठती ऊंची लपटें और लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट