आर्थिक संकट ने उजाड़ा पूरा परिवार (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नांदेड़

आर्थिक संकट ने उजाड़ा पूरा परिवार: नांदेड़ में 2 बेटों ने माता-पिता की हत्या कर की आत्महत्या

Nanded Suicide Case: नांदेड़ जिले में आर्थिक तंगी के चलते दो बेटों ने अपने माता-पिता की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

आंचल लोखंडे

Nanded Family Murder News: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में जांच से सामने आया है कि आर्थिक तंगी के कारण दो बेटों ने पहले अपने माता-पिता की हत्या की और बाद में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे मुदखेड तहसील के ज्वाला मुरहर गांव स्थित एक घर में रमेश सोनाजी लखे (51) और उनकी पत्नी राधाबाई लखे (45) के शव एक पलंग पर पाए गए। बाद में उनके बेटों उमेश (25) और बजरंग (23) के शव गांव से कुछ किलोमीटर दूर मुगत रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरियों पर बरामद हुए।

चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या

बारड पुलिस थाने के निरीक्षक दत्तात्रेय मंथले ने बताया कि “जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि रमेश लखे और उनकी पत्नी की उस समय गला घोंटकर हत्या की गई, जब वे घर में सो रहे थे। इसके बाद दोनों बेटों ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।”

परिवार पर भारी आर्थिक बोझ

पुलिस के अनुसार, रमेश लखे लंबे समय से लकवाग्रस्त थे और गंभीर बीमारी के कारण परिवार पर भारी आर्थिक बोझ था। जांच में यह भी सामने आया है कि आत्महत्या से पहले दोनों भाइयों ने एक दुकानदार से सुपारी के पैकेट खरीदे थे, जिसका बयान दर्ज किया जा रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि आर्थिक दबाव और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते यह घटना हुई। मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल