नांदेड़ में मिले 4 शव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नांदेड़

एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, नांदेड़ में दिल दहला देने वाली घटना

Nanded Farmer Family Death: नांदेड़ में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। माता-पिता के शव घर में तो, बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रिया जैस

Nanded News: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। नांदेड़ जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों के दो शव घर पर तो दो शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। पुलिस ने मामले की जांच तुरंत शुरू कर दी है। नांदेड़ पुलिस की शुरुआती जांच में इस मामले को आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है।

मृतकों में किसान और उसकी पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के दो बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर पाए गए, जबकि माता-पिता के शव घर में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

बच्चों की मौत पर सस्पेंस बरकरार

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चों ने कथित तौर पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की, हालांकि पुलिस अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि यह दुर्घटना थी या जानबूझकर उठाया गया कदम।

यह घटना मुदखेड तालुका के जवाला मुरार गांव की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने घर के अंदर देखा तो वहां रमेश सोनाजी लखे (51 वर्षीय) और उनकी पत्नी राधाबाई लखे (45 वर्षीय) खाट पर मृत पड़े थे। दोनों के शव एक साथ थे।

इसके बाद बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले। परिवार के दोनों बेटों में 25 साल के उमेश और 23 साल के बजरंग शामिल थे, जिनके शव पुलिस ने रेलवे ट्रैक से बरामद किए। पुलिस का मानना है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

वहीं, माता-पिता द्वारा घर में फांसी लगाने के मामले की भी तफ्तीश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी सुसाइड नोट की जानकारी नहीं मिली है और पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा