कांग्रेस नेता नाना पटोले (फोटो: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

नाना पटोले की दावेदारी से कांग्रेस में हड़कंप, MP पडोले द्वारा CM बनने के वक्तव्य से प्रभारी भी नाराज

विधानसभा चुनाव अभी हुए नहीं हैं और महाविकास आघाड़ी (मविआ) के घटक दलों में मुख्यमंत्री पद को लेकर दावे-प्रतिदावे शुरू हो गए हैं। कांग्रेस में तो इस पद को लेकर कतार ही लगी हुई है उस पर गोंदिया में हुए पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में भरे मंच से भंडारा-गोंदिया सांसद प्रशांत पडोले ने अपने भाषण में नाना पटोले ही मुख्यमंत्री बनेंगे कहकर तलहका ही मचा दिया।

शुभम सोनडवले

नागपुर. विधानसभा चुनाव अभी हुए नहीं हैं और महाविकास आघाड़ी (मविआ) के घटक दलों में मुख्यमंत्री पद को लेकर दावे-प्रतिदावे शुरू हो गए हैं। कांग्रेस में तो इस पद को लेकर कतार ही लगी हुई है उस पर गोंदिया में हुए पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में भरे मंच से भंडारा-गोंदिया सांसद प्रशांत पडोले ने अपने भाषण में नाना पटोले ही मुख्यमंत्री बनेंगे कहकर तलहका ही मचा दिया। उस दौरान मंच पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्नीथला, विजय वडेट्टीवार सहित कई बड़े नेता मंचासीन थे।

पडोले द्वारा सार्वजनिक रूप से ऐसा कहने पर चेन्नीथला सहित सारे नेताओं के चेहरों का रंग ही बदल गया। चेन्नीथला तो चेहरे पर नाराजी के भाव भी नहीं छिपा पाए। जानकारी के अनुसार, पार्टी प्रवेश समारोह में इस तरह की घोषणा के बाद से पार्टी नेताओं के बीच भी हड़कंप मचा हुआ है।

अति आत्मविश्वास में कांग्रेस

बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य में केवल एक सीट मिली थी लेकिन 2024 के चुनाव में वह दहाई के आंकड़े पर पहुंच गई। राज्य में वह पहले नंबर आ गई और तभी से पूरी पार्टी को विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी। पार्टी नेताओं को लग रहा है कि उसे सर्वाधिक सीटों पर जीत मिलेगी और मविआ में वह सबसे बड़ी पार्टी होगी।

बड़ी पार्टी के नाते मुख्यमंत्री पद उसी के हिस्से में आएगी। इसलिए पार्टी के अनेक सीनियर नेताओं में सीएम बनने की इच्छा स्वाभाविक रूप से जाग उठी है। हालांकि, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कांग्रेस का अति आत्मविश्वास भी हो सकता है। पटोले के साथ ही विधानसभा में विरोधी पक्षनेता विजय वडेट्टीवार भी दावेदार हैं।

मविआ घटक दल के एक बड़े नेता के मन में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को सीएम बनाने की इच्छा भी बताई जा रही है। वहीं, बालासाहब थोरात और दलित नेता के रूप में नितिन राऊत का नाम भी चर्चा में आता रहता है।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग