प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- AI
नागपुर

नागपुर जिला परिषद की बड़ी उपलब्धि, 9 हजार कर्मचारियों का वेतन और 4,500 पेंशनधारकों की राशि एक साथ जमा

Nagpur Zilla Parishad Salary: नागपुर ZP में ई-कुबेर प्रणाली के पथदर्शी प्रोजेक्ट से 9,000 कर्मचारियों का वेतन और 4,500 पेंशनरों की पेंशन अब महीने की 1 तारीख को सीधे बैंक खातों में जमा हो रही है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर जिला परिषद को ई-कुबेर प्रणाली के लिए पथदर्शी प्रकल्प के रूप में चुना गया।

  • अक्टूबर का वेतन और पेंशन 2 नवंबर को एक साथ जमा किए गए।

  • करीब 9,000 कर्मचारियों को वेतन और 4,500 पेंशनधारकों को राशि मिली।

Maharashtra Gram Vikas Vibhag E-Kuber: महाराष्ट्र राज्य सरकार के ग्राम विकास विभाग ने नागपुर जिला परिषद के कार्यरत कर्मचारियों का वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन प्रत्येक महीने की 1 तारीख को नियमित रूप से जमा हो, इस उद्देश्य से नागपुर जिला परिषद का चयन पथदर्शी प्रकल्प के रूप में किया था।

इसके लिए ई-कुबेर प्रणाली विकसित की गई है। वेतन और पेंशन जमा होने की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को कम करके सीधे कोषागार के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों के बैंक खातों में राशि जमा करने की व्यवस्था की गई है।

विशेष बात यह है कि अक्टूबर माह का वेतन और पेंशन 2 नवंबर को एक ही दिन जमा किया गया। इसमें जिला परिषद के लगभग 9,000 कार्यरत कर्मचारियों का वेतन, जबकि लगभग 4,500 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन उनके बैंक खातों में जमा हुई है।

जिला परिषद के कर्मचारियों के लिए अत्यंत संतोषजनक

3 महीने से नियमित समय पर जमा हो रही पेंशन जिय में यह प्रणाली लागू हो गई है। वेतन और पेंशन वितरण के मामले में में नागपुर जिला परिषद ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

पिछले 3 महीनों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन प्रत्येक महीने की तारीसा को अथवा महीने के पहले कार्यालयीन दिवस पर नियमित रूप से जमा हो रही है। कास्ट्राइब जिला परिषद कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. सोहन चवरे ने कहा कि यह जिला परिषद के कर्मचारियों के लिए अत्यंत संतोषजनक और राहत देने वाली बात है।

ई-कुबेर प्रणाली का प्रशिक्षण लेना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

ई-कुबेर प्रणाली का प्रशिक्षण लेना, उसमें शामिल तकनीकी पहलुओं को समझना और उन्हें प्रत्यक्ष कामकाज में आत्मसात करना सहज और आसान नहीं था। इस प्रक्रिया के दौरान कई तकनीकी समस्याए सामने आई।

हालांकि संबंधित कर्मचारियों ने अथक परिश्रम और लगातार प्रयासों के माध्यम से इन समस्याओं पर काबू पाया तथा इस प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में जिय के रजत ताजने (सामान्य प्राशासन विभाग), कल्पेोग सोनवणे और दर्शन राठौड़ (वित्त विभाग) तथा इकबाल आगवान (पंचायत समिति, उमरेड) का समावेश है। इन कर्मचारियों ने ई-कुबेर प्रणाली को सफल बनाने के लिए विशेष मेहनत की। जिला परिषद के सीईओ विनायक महामुनि ने संबंधित कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर उनका सम्मान किया।

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई