नागपुर अपराध, कलमना थाना, युवक की हत्या, (सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

हाथ धोने के दौरान शुरू हुआ विवाद, नागपुर में नाश्ते की दुकान पर बवाल, 27 वर्षीय युवक सामूहिक हमले में की मौत

Nagpur Crime News: नागपुर के कलमना क्षेत्र में नाश्ते की दुकान पर पानी का छींटा पड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सामूहिक हमले में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए।

अंकिता पटेल

Nagpur Crime Murder Case: नागपुर कलमना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नाश्ते की दुकान पर हुए मामूली विवाद के बाद खून-खराबा हो गया। पानी का छींटा लगने के कारण एक युवक ने विवाद शुरू कर दिया। जब हाथापाई की नौबत आई तो वह भाग निकला, लेकिन तब तक विवाद में स्थानीय परिवार कूद चुके थे। दोनों परिवारों के सदस्यों ने मिलकर युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में ए युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

मृतक भरतनगर, भरतवाड़ा रोड निवासी योगेश बीरसिंह साहू (27) बताया गया। आरोपियों में साईकृपा सोसायटी, भरतवाड़ा निवासी शुभम राजेश पिल्लारे (20), राजेश दुधराम पिल्लारे (52), सरिता राजेश पिल्लारे (47), शिवानी राजेश पिल्लारे (24), प्रफुल सुरेश बांते (18), शुभांगी सुरेश बांते (45) और गुलमोहरनगर निवासी मंगेश रहांगडाले (20) का समावेश है।

पुलिस ने योगेश के दोस्त राजा खओमन साहू (24) की शिकायत पर मामला दर्ज किया। योगेश और राजा मजदूरी करते हैं। रविवार की सुबह 10 बजे योगेश, राजा, उनका दोस्त रोहित भवानीनगर में रेती का टूक खाली करने गए थे। वहां से काम निपटाने के बाद भरतवाड़ा रोड पर एक टपरी पर पोहा-तरी खाने चले गए। यहां हाथ धोते समय योगेश से पानी का छींटा मंगेश रहांगडाले पर गिर गया। उसने योगेश को फटकार लगाई। बस इसी बात पर विवाद शुरू हुआ।

चाकू से किए वार

विवाद बढ़ने पर राजा और उसके साथियों ने मंगेश को पुलिस थाने ले जाने का प्रयास किया, लेकिन राजा वहां से भागकर शुभम पिल्लारे के घर के सामने पहुंच गया, वहां खड़े प्रफुल बांते को विवाद की जानकारी दी। योगेश और उसके साथी वहां पहुंचे तो प्रफुल ने गाली-गलौच शुरू कर दी।

इसी दौरान पिल्लारे परिवार और प्रफुल के घर वाले भी बाहर निकल गए, हाथापाई शुरू होने पर मंगेश वहां से भाग निकला, लेकिन तब तक विवाद इतना बढ़ चुका था कि पिल्लारे और बांते परिवार के लोगों ने योगेश और उसके साथियों को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने शुभम पिल्लारे को बताया कि उसके पिता के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं।

चाकू से ताबड़तोड़ हमला, युवक की मौत; भाई भी घायल

शुभम अपने ऑटो से वहां पहुंचा। घर की रसोई में जाकर वह चाकू निकाल लाया, बाहर निकलते ही उसने योगेश पर सपासप वार शुरू कर दिए। योगेश के हाथ, सीने, गर्दन और पेट पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बड़े भाई लोकेश पर भी शुभम ने चाकू से वार किए योगेश वहीं ढेर हो गया। साथी योगेश और लोकेश को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने योगेश को मृत घोषित कर दिया।

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर