हिंगना में प्रदर्शन (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

अपशब्द बोलने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे, हिंगना में फूंका गोपीचंद पडलकर का पुतला

Nagpur News: गोपीचंद पडलकर द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जयंत पाटिल के परिवार के खिलाफ बेहद अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिसके खिलाफ हिंगना में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ।

प्रिया जैस

Hingana News: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में व देवेंद्र फड़णवीस के समर्थक माने जाने वाले विवादित नेता गोपीचंद पडलकर द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जयंत पाटिल के परिवार के खिलाफ बेहद अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिसके खिलाफ हिंगना में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। भाजपा के बेताल वाचाल नेता पडलकर ने पाटिल के माता-पिता के प्रति अभद्र टिप्पणियां कीं, जिससे माहौल गर्मा गया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस के पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग ने कहा कि, जो भाजपा के नेताओं की जीभ फिसलती रहती है, उन्हें अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की गालियां देते रहेंगे तो राष्ट्रवादी कांग्रेस के लोग भी उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे। गिरीश महाजन और राधाकृष्ण विखे पाटिल के शरद पवार पर विवादित बयानों के खिलाफ भी विरोध जताया गया।

उक्त अपशब्दों के विरोध में हिंगना में पडलकर के पुतले का फूंक-फूंकर ज्वलंत विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री बंग, विधायक विजय घोडमारे, जिप के पूर्व गटनेता दिनेश बंग, तहसील अध्यक्ष योगेश सातपुते सहित कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

विरोध में शामिल प्रमुख नेता और कार्यकर्ता

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, किसान समेत अनेक प्रमुख लोग विरोध प्रदर्शन में उपस्थित थे। विरोध प्रदर्शन में कई नेताओं ने भाजपा के नेताओं के खिलाफ तीखे प्रहार किए और अपशब्दों के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?