पानी की बोतल भर रहा आदमी सोर्स- AI
नागपुर

नागपुर में फिर गहराया जल संकट, 24 घंटे का शटडाउन, बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे नागपुरवासी, मनपा और OCW की नाकामी

Nagpur Water Supply Shutdown: नागपुर में मानकापुर चौक के पास मुख्य पाइपलाइन में लीकेज के कारण 13 और 14 अक्टूबर को 24 घंटे जलापूर्ति बंद रहेगी। नागरिकों में रोष व्याप्त है।

प्रमोद यादव

Highlights 

  • नागपुर में मानकापुर चौक के पास मुख्य पाइपलाइन में लीकेज।

  • 13 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से 14 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी।

  • बिना पुख्ता योजना के शटडाउन जारी करने से नागरिकों में रोष है।

  • जल संकट से लोगों की दिनचर्या और सेहत बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

  • मनपा प्रशासन से कार्ययोजना बनाने की मांग की है।

Mankapur Pipe Leakage Nagpur: नागपुर महानगरपालिका और अंरिंज सिटी वाटर (OCW) की लापरवाही और कुप्रबंधन का खामियाजा एक बार फिर शहर की जनताको भुगतना पड़ेगा।

पेंच-4 की 1400 मिमी व्यास वाली मुख्य पाइपलाइन में मानकापुर चौक के पास लीकेज का हवाला देकर 13 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से 14 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक पूरे 24 घंटे के लिए जलापूर्ति ठप करने का फरमान जारी कर दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी प्रशासनिक नाकामी छुपाने के लिए 'सुधार कार्य' और 'शटडाउन' का सहारा लिया जा रहा है।

सवाल यह उठता है कि करोड़ों रुपये के बजट और बड़ी-बड़ी तकनीकों का दावा करने वाली संस्थाएं समय रहते बुनियादी सुविधाओं का रखरखाव क्यों नहीं कर पातीं। बार-बार पाइपलाइन में लीकेज होना और फिर पूरे-पूरे शहर की प्यास रोक देना अब ओसीडब्ल्यू की कार्यप्रणाली का हिस्सा बन चुका है।

नागरिकों में रोष, प्रशासन पर उठे सवाल

नागपुर महानगरपालिका की ओर से नागरिकों से जल संरक्षण और सहयोग की अपील की गई है, लेकिन बार-बार बिना पुख्ता योजना के 24-24 घंटे के शटडाउन से आम जनता का धैर्य अब जवाब दे रहा है।

नागरिकों का कहना है कि जब मेंटेनेंस के नाम पर भारी-भरकम बजट खर्च होता है तो पाइपलाइन में बार-बार खराबी क्यों आती है। समय पर मरम्मत न कर पाने की प्रशासन की यह नाकामी अब सीधे तौर पर लोगों की दिनचर्या और सेहत पर भारी पड़ रही है।

स्थायी समाधान और जवाबदेही की मांग

इस तरह के बार-बार होने वाले शटडाउन से यह स्पष्ट हो जाता है कि मौजूदा जलापूर्ति प्रणाली में भारी तकनीकी खामियां हैं, जिन्हें केवल लीकेज ठीक करके या खानापूर्ति कर के हल नहीं किया जा सकता।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मनपा और ऑरेंज सिटी वॉटर प्रशासन से यह मांग की है कि इस पूरी व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

साथ ही, पाइपलाइन के स्थायित्व और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए एक दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि हर बार मामूली मरम्मत के नाम पर शहरवासियों को इस तरह की भारी असुविधा और जल संकट का सामना न करना पड़े।

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान