नवेगांव खैरी पंपिंग स्टेशन पर बिजली गुल, पानी का संकट प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर में त्योहारों पर पानी का संकट, नवेगांव खैरी पंपिंग स्टेशन पर बिजली गुल, कई इलाकों में हाहाकार

Nagpur Water Supply Crisis: नागपुर में महावितरण की लापरवाही से नवेगांव खैरी पंपिंग स्टेशन पर बिजली गुल होने से वॉटर सप्लाई ठप हो गई है। त्योहारों के सीजन में नागरिक बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।

प्रमोद यादव

Navegaon Khairi Pumping Station: नागपुर शहर नवेगांव खैरी रॉ वॉटर पंपिंग स्टेशन पर महावितरण की घोर लापरवाही एक बार फिर शहरवासियों पर भारी पड़ गई है। बार-बार बिजली गुल होने और तकनीकी गड़बड़‌यों के कारण शहर का वॉटर सप्लाई सिस्टम पूरी तरह चरमरा गया है। त्योहारों के इस सीजन में जब लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है।

तब नागपुर के बड़े हिस्से को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे नवेगांव खैरी पंपिंग स्टेशन की बिजली अचानक कट गई, जो रात 9:55 बजे बहाल हो सकी। हालांकि बिजली आते ही तकनीकी खामियों ने दोबारा काम रोक दिया और कच्चा पानी उठाने का काम रात 11:30 बजे ही शुरू हो पाया।

इस वजह से पेंच-I, II, III और IV जल शोधन संयंत्रों से शुद्ध पानी की आपूर्ति आधी रात 12 बजे के आसपास ही शुरू की जा सकी। अधिकारियों की इस लचर कार्यप्रणाली का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। पंप बमुश्किल पांच घंटे ही चल पाई थी कि 19 सितंबर को तड़के 5:15 बजे फिर से बिजली गुल हो गई, जिसे सुबह 9:30 बजे बहाल किया गया। इसके बाद सुबह 10:30 बजे शुद्ध पानी की सप्लाई दोबारा शुरू हो सकी।

कई इलाकों में हाहाकार

लक्ष्मी नगर, धरमपेठ, धंतोली, गांधीबाग, मंगलवारी और हनुमान नगर जोन में जल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। नेहरू नगर, सतरंजीपुरा और आशी नगर जोन के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति आशिक रूप से बाधित रही।

शाम को भी पानी का संकट बरकरार

नागपुर शहर नवेगांव खैरी रॉ वॉटर पंपिंग स्टेशन पर महावितरण की घोर लापरवाही से बार-बार बिजली कटने और उसके बाद पंप शुरू होने में हुई भारी देरी के कारण वॉटर सप्लाई का लगभग 10 घंटे का चक्र पूरी तरह से टूट गया। पेंच फीडर मेन पर निर्भर क्षेत्रों में 19 सितंबर की सुबह पानी की आपूर्ति तो प्रभावित हुई ही, शाम को भी कुछ इसी तरह का हाल रहा।

त्योहारों के समय में महावितरण और संबंधित विभागों की इस गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली से नागरिकों में भारी आक्रोश है। नवेगांव खैरी स्टेशन को निर्बाध बिजली सप्लाई मिले, इसके लिए मामला प्राथमिकता से महावितरण के सामने उठाया गया। नागपुर मनपा-ओसीडब्ल्यू प्रशासन का दावा है कि वे प्रभावित इलाकों में स्थिति संभालने और शाम के जल चक्र को बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। नागरिकों से पानी का सतर्कता से उपयोग करने की अपील की गई है।

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत

कौन हैं अवीवा बेग, जो सोनिया गांधी की किताब से आईं सुर्खियों में? रेहान वाड्रा से है खास रिश्ता

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी पर की थी टिप्पणी, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस