महाराष्ट्र में सूखे पर राजनीति बंद करे विपक्ष, किसानों को मिलेगी सीधी मदद, नागपुर में बोले CM फडणवीस

Maharashtra Drought Relief: नागपुर में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सूखे से प्रभावित किसानों को बिना NDRF की मदद के राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
Devendra Fadnavis NDRF Farmer Aid
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Devendra Fadnavis NDRF Farmer Aid: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में सूखे की स्थिति पर राजनीति करने वाले विपक्षी दलों को लताड़ा है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सूखे के संबंध में सभी जीआर में कब और क्या करना है, इसके नियम निर्धारित हैं। उनका पालन करने पर ही एनडीआरएफ की राशि मिलती है।

जो स्थायी आदेश हैं, उनका भी पालन किया जा रहा है। ये नियम आज के नहीं हैं और विपक्षी नेता भी इससे परिचित हैं लेकिन उन्हें हर बात का राजनीतिकरण करने की बुरी आदत लग गई है। वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में उत्पन्न सूखे जैसी स्थिति की सरकार अगले सप्ताह समीक्षा करेगी।

पंचनामों के आधार पर प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू

इसके बाद नुकसान का पंचनामा कर किसानों को तत्काल मदद दी जाएगी। बारिश में लंबे अंतराल के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है और कई स्थानों पर उत्पादन में कमी आने की भी आशंका है। उन्होंने कहा कि सूखे के संबंध में केंद्र से एनडीआरएफ की मदद प्राप्त करने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना पड़ता है। 5 अक्टूबर तक किए गए पंचनामों के आधार पर प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू है।

NDRF का इंतजार नहीं, राज्य सरकार किसानों को खुद देगी तुरंत मदद

NDRF की मदद का इंतजार किए बिना राज्य सरकार की ओर से संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने बताया कि पालक मंत्रियों की बैठक में प्रत्येक जिले की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार जिलावार जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कर्जमाफी के पात्र लाभार्थियों की सूचियां तैयार हैं।

कोई भी पात्र किसान मदद से वंचित न रहे, इसके लिए सूचियों को अंतिम रूप देने का संवेदनशीलता दिखाएं अधिकारी कृषि मंत्री की बैठक में अधिकारियों के काजू खाते हुए वीडियो वायरल होने के संबंध में पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि सरकारी बैठकों में प्रशासन की ओर से ड्राई फ्रूट्स या अल्पाहार रखने की परंपरा है।

मराठवाड़ा में, पानी, चारे और अतिरिक्त बिजली के इंतजाम शुरू

हालाकि सूखे की स्थिति में प्रशासन को अधिक संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना चाहिए, उन्होंने बताया कि मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में गंभीर सुखे की स्थिति है और छोटे बांधों में पानी का भंडार कम है। बड़े बांधों का पानी पीने के लिए सुरक्षित रखा गया है। आगामी स्थिति का अनुमान स्पष्ट होने तक इस संबंध में कोई अन्य निर्णय नहीं काम जारी है।

सूखे की स्थिति को देखते हुए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पहले ही उपाय किए हैं। जिन क्षेत्रों में कुओं में पानी उपलब्ध है, वहां खेती के लिए पानी का उपयोग हो सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को शाम के समय अतिरिक्त बिजली देने तथा आवश्यकता के अनुसार सिंगल फेज बिजली उपलब्ध कराने के प्रयास भी जारी हैं।

Devendra Fadnavis NDRF Farmer Aid
रामटेक की श्रीनिका की जिंदगी बचाने के लिए 10 करोड़ की जरूरत, CM फडणवीस और डिप्टी CM शिंदे तक पहुंचा मामला

सीएम ने कहा कि संवेदनशीलता दिखाएं अधिकारी

कृषि मंत्री दत्ता भरणे की बैठक में अधिकारियों के काजू खाते हुए वीडियो वायरल होने के संबंध में पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि सरकारी बैठकों में प्रशासन की ओर से ड्राई फ्रूट्स या अल्पाहार रखने की परंपरा है। हालांकि सूखे की स्थिति में प्रशासन को अधिक संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना चाहिए, उन्होंने बताया कि मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में गंभीर सूखे की स्थिति है और छोटे बांधों में पानी का भंडार कम है। बड़े बांधों का पानी पीने के लिए सुरक्षित रखा गया है। आगामी स्थिति का अनुमान स्पष्ट होने तक इस संबंध में कोई अन्य निर्णय नहीं लिया जाएगा।

देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया पहले खुद के गिरेबान में झांकें राहुल गांधी

बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। केवल कांग्रेस नेता होने के कारण किसी व्यक्ति को कार्रवाई से अलग नहीं रखा जा सकता। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com