गहरा गया जल संकट   प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर में जल संकट का साया, सभी 14 तहसीलें सूखाग्रस्त, तोतलाडोह बांध में बचा केवल 55% पानी

Nagpur water crisis: कम बारिश के चलते नागपुर की सभी 14 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित। प्रमुख बांधों में पानी घटकर 61% रह गया है, जिससे पीने के पानी और 65,000 हेक्टेयर खेती पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।

प्रमोद यादव

Kharif Crop Irrigation Crisis: नागपुर जिले में कम बारिश और लंबे सूखे स्पेल के चलते जिले में जल संकट गहरा गया है। महाराष्ट्र राज्य के सूखा प्रबंधन कोड के 'ट्रिगर-1' के तहत जिले के सभी 14 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया है।

वहीं जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के 28 सितंबर तक के आंकड़ों के अनुसार जिले के 5 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण घटकर क्षमता का केवल 61।03% ही रह गया है, जबकि पिछले साल इसी तारीख को ये बांध लगभग 100% भरे हुए थे।

स्पष्ट है एक ओर जहां खेत सूखे हुए हैं वहीं बांध 'प्यासे' रह गए हैं। आने वाले महीनों में यह बड़ा संकट पैदा कर सकता है। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के कुल 358 तहसीलों में से 265 को सूखा प्रभावित घोषित किया है।

नागपुर जिले के जल से प्रभावित तहसीलें

नागपुर जिले के प्रभावित तहसीलों में नागपुर ग्रामीण, कामठी, सावनेर, पारशिवनी, मौदा, भिवापुर, कलमेश्वर, काटोल, रामटेक, हिंगना, उमरेड, कुही, नरखेड़ और नागपुर शहर शामिल हैं।

जिले के 5 प्रमुख बांधों की कुल जल धारण क्षमता 1,449.99 मिलियन क्यूबिक मीटर है।जिसमें वर्तमान में केवल 884.97 एमसीएम पानी उपलब्ध है। पेंच प्रणाली का मुख्य आधार और जिले का सबसे बड़ा जलाशय तोतलाडोह प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। तोतलाडोह में केवल 55.34% पानी बचा है।

सिंचाई और पेयजल आवंटन की चुनौती

  • जल संसाधन विभाग के शुरुआती आकलन के अनुसार 3 प्रमुख जलाशयों (तोतलाडोह, नवेगांव खैरी और खिंडसी में मौजूद 763.57 एमसीएम पानी में से 121 एमसीएम पानी वाष्पीकरण के कारण नष्ट हो जाएगा।

  • 2 217 एमसीएम पानी नागपुर और भंडारा जिलों के लिए पेयजल तथा औद्योगिक उपयोग के लिए आरक्षित रहेगा।

  • शेष 436 एमसीएम पानी ही सिंचाई के लिए बचेगा।

  • खेती पर असर: अकेले खरीफ सीजन की सिंचाई के लिए 550 एमसीएम पानी की आवश्यकता होती है जिसके मुकाबले केवल 436 एमसीएम पानी उपलब्ध है।

    इसके परिणामस्वरूप 114 एमसीएम पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इस जल संकट से जिले की लगभग 65,000 हेक्टेयर कृषि भूमि और किसान सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

    बांधों में जल भंडारण की तुलना (28 सितंबर की स्थिति)

बांध का नामवर्तमान जल भंडारण (%)पिछले वर्ष का जल भंडारण (%)अंतर / गिरावट (%)
तोतलाडोह55.34%99.92%-44.58%
वडगाव60.76%100.00%-39.24%
खिंडसी76.67%100.00%-23.33%
नवेगांव खैरी81.22%97.50%-16.28%
नाद86.33%100.00%-13.67%

नागपुर प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती

नागपुर जिले में कम बारिश और लंबे सूखे स्पेल के चलते जिले में मानसून के बाद के समय में कदम रख रहे नागपुर जिले के लिए यह जल संकट बेहद संवेदनशील मोड़ पर है।

उपलब्ध सीमित जल भंडार में से पीने के पानी की आपूर्ति, औद्योगिक उपयोग और फसलों की सिंचाई के बीच संतुलन बनाए रखना स्थानीय प्रशासन और सरकार के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल