विदेशी दूल्हा बन महिला से 20 लाख ठगे, नागपुर में 7 अरेस्ट, कस्टम में सोना-डॉलर फंसने की दी थी झूठी कहानी

Nagpur Cyber Crime: नागपुर क्राइम ब्रांच ने विदेशी दूल्हा बनकर महिला से 20 लाख रुपये ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुजरात के 7 आरोपी गिरफ्तार, 18.45 लाख का सामान जब्त।
Nagpur Foreign Groom Fraud
पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों गिरफ्तारफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Foreign Groom Fraud: विदेशी दूल्हा बनकर शादी का झांसा देने और कस्टम में सोना-डॉलर फंसने की कहानी गड़कर महिला से करीब 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों गिरफ्तार किया है।

उनसे कार, दोपहिया वाहन, मोबाइल और नकद सहित 18.45 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। गिरोह नागपुर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी का नेटवर्क चला रहा था। आरोपियों के दुबई से हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों में जेयष अमृत ठाकुर (20), यशपाल आम सिंह चौहान (24), कुलदीप सिंह विक्रम जडेजा (26), राजेंद्र सिंह राणा वाघेला (34), नरपत बाबू सिंह (27), उपेंद्र नागजी जोशी (28) और भानु सिंह जसवंत सिंह वाघेला (29) का समावेश है। सभी आरोपी गुजरात के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।

विदेशी दूल्हा बिछाया ठगी का जाल पीड़ित

महिला को एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। बातचीत के दौरान उसने महिला से पहचान बढ़ाई और विदेश में बड़ा कारोचार होने की जानकारी दी। उसने भारत आकर महिला से शादी कर यहीं सेटल होने की इच्छा जताई।

आरोपी ने खुद का सोने का कारोबार होने और ब्रिटेन में कपड़ों का मॉल होने की कहानी सुनाकर महिला को विश्वास में लिया। इसके बाद आरोपी ने बताया कि वह भारत आते समय 70 तोला सोना और 70,000 अमेरिकी डॉलर लेकर आया है। कुछ समय बाद उसने युवती को फोन कर बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है।

सोना और डॉलर छुड़ाने के लिए 13.92 लाख रुपये जमा करने होंगे। आरोपी की बातों पर भरोसा कर महिला ने रकम ट्रांसफर कर दी। करीब 20 लाख रुपये ऐंठने के बाद भी आरोपी पैसे की डिमांड कर रहे थे जिससे महिला को संदेह हुआ।

Nagpur Foreign Groom Fraud
नागपुर से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु का नया विंटर शेड्यूल जारी, बदल गया उड़ानों का समय

शिकायतकर्ता से दोबारा ठगी की तैयारी में थे

नागपुर जिले से मामले की गंभीरता की साइबर पुलिस और यूनिट 3 की टीम ने तकनीकी विश्लेषण शुरू किया, पुलिस को आरोपियों के मोबाइल और लेन-देन से महत्वपूर्ण सुराग मिले, आरोपी शिकायतकर्ता को दोबारा अपने जाल में फंसाकर रकम ऐंठने की तैयारी में थे।

इसी दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता की मदद से जाल बिछाया और सातों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा नागपुर से अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी का रैकेट चलाए जाने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क के तार दुबई में संचालित हवाला कारोबार से जुड़े हैं या नहीं। आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल फोन और आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

सभी आरोपियों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए गणेशपेठ पुलिस के हवाले किया गया, डीसीपी दीपक अग्रवाल और एसीपी वैभव जाधव के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर अतुल मोहनकर, पीएसआई अमोल देशमुख, मधुकर काठोके, विवेक झिंगरे और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com