विजय वडेट्टीवार (सोर्स: डिजाइन फोटो) 
नागपुर

क्या अब संविधान नहीं, माफिया चला रहे सरकार? विजय वडेट्टीवार का सत्ताधारियों पर तीखा हमला

Kuhi Mafia Attack News: नागपुर में नायब तहसीलदार पर हुए माफियाओं के हमले पर विजय वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा। वडेट्टीवार ने कहा, जब अधिकारी ही सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या होगा?

गोरक्ष पोफली

Vijay Wadettiwar Slams Maharashtra Govt: कुही तहसील में मुरुम माफियाओं द्वारा नायब तहसीलदार बुद्धभूषण निकालजे को जेसीबी पर लटकाकर 4 किलोमीटर तक घसीटने की घटना ने महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल ला दिया है। इस दुस्साहस पर विपक्षी दल आक्रामक हो गए हैं। विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में अब कानून का नहीं, बल्कि गुंडों का राज चल रहा है।

प्रशासन डरा हुआ, जनता किससे न्याय मांगे?

विजय वडेट्टीवार ने सरकार की चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा, नागपुर के कुही में राजस्व अधिकारियों पर हमला होता है, तहसीलदार को जेसीबी पर लटकाकर ले जाने की हिम्मत होती है और सरकार तमाशा देख रही है। जिस राज्य में प्रशासन ही गुंडों से डरा हुआ हो, वहां आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे? उन्होंने आगे सवाल उठाया कि क्या राज्य में अब कानून संविधान के हिसाब से नहीं, बल्कि माफियाओं की दादागिरी से चल रहा है।

सुरक्षित महाराष्ट्र पर तंज

वडेट्टीवार ने सरकार के सुरक्षित महाराष्ट्र के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि जमीनी हकीकत विज्ञापनों से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा, आज राज्य में महिलाएं असुरक्षित हैं, मासूम बच्चियां असुरक्षित हैं और अब तो अधिकारी भी सुरक्षित नहीं बचे हैं। सत्ताधारी केवल विज्ञापनों में सुरक्षित महाराष्ट्र दिखाने में व्यस्त हैं, जबकि जमीन पर माफियाओं का नंगा नाच चल रहा है।

सरकार को चेतावनी

अपनी प्रतिक्रिया के अंत में विजय वडेट्टीवार ने सरकार को गंभीर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की सहनशीलता का अंत नहीं देखना चाहिए। यदि कानून व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ और माफियाओं पर नकेल नहीं कसी गई, तो इसके बेहद गंभीर परिणाम होंगे।

बता दें कि कुही के बोरी नाईक इलाके में अवैध खनन रोकने गए नायब तहसीलदार को माफियाओं ने जेसीबी पर लटकाकर मौत के मुंह में धकेलने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मयूर थोटे को गिरफ्तार किया है, लेकिन विपक्ष अब इस मुद्दे पर पूरी सरकार को घेर रहा है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी