प्रफुल पटेल- विजय वडेट्टीवार - सुनील तटकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

भाजपा के बिना पत्ता भी नहीं हिलता! प्रफुल पटेल और तटकरे पर वडेट्टीवार का तीखा तंज, बोले- मौन रहने में ही भलाई

Vijay Wadettiwar on NCP: विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा। प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे को किया जा रहा दरकिनार। सुनेत्रा पवार ने रद्द किए पुराने आदेश, एनसीपी में मची हलचल।

प्रिया जैस

NCP Ajit Pawar Faction: नये राजनीतिक घटनाक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार गुट के 2 बड़े नेताओं प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे को नियोजित तरीके से पार्टी लाइन से साइड किये जाने का दावा विधानसभा में कांग्रेस के पक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने किया है। उन्होंने कहा कि NCP की भीतरी उथल-पुथल अब बाहर आ गई है।

सुनेत्रा पवार को निर्विरोध चुनकर लाने के संदर्भ में इन दोनों नेताओं ने किसी भी पार्टी के नेताओं को फोन तक नहीं किया। इन लोगों को मालूम था कि उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। विजय वडेट्टीवार ने यह दावा नागपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान किया। NCP में चल रहे घटनाक्रम को देखते हुए राजनीतिक महकमे में यह चर्चा जोरों पर है कि पटेल व तटकरे का भविष्य खतरे में है।

विजय वडेट्टीवार ने कसा तंज

सुनेत्रा पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालते ही दोनों नेताओं द्वारा जारी किए गए अनेक आदेशों को रद्द कर अपना वर्चस्व सिद्ध किया है। इससे पार्टी में हड़कंप मच गया है। विजय वडेट्टीवार ने चिमटी लेते हुए कहा कि वर्तमान में जो दिख रहा है उससे दोनों नेताओं का कुछ ठीक नहीं लग रहा है। वास्तविकता यह है कि पटेल व तटकरे का भाजपा के सिवा पत्ता भी नहीं हिलता।

दोनों नेताओं ने मौन में समझी भलाई - वडेट्टीवार

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अजित पवार जब 40 विधायकों के साथ पार्टी से बाहर हुए थे तब संपूर्ण यंत्रणा प्रफुल पटेल व सुनील तटकरे ने ही हिलाई थी लेकिन उनके निधन के बाद दोनों NCP के विलीनीकरण की चर्चा शुरू हो गई थी जिसका इन्होंने विरोध किया था। वही विरोध अब उनके लिए मुसीबत बन गया है। नई कार्यकारिणी में उन्हें स्थान नहीं मिलना इसका परिणाम है। अब दोनों नेताओं ने मौन साधे रखने में ही अपनी भलाई समझी है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला