विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

चुनाव में खर्च हो रहा भ्रष्टाचार का पैसा! वडेट्टीवार ने बताया महाराष्ट्र की राजनीति का 'असली चेहरा'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र चुनाव में इस्तेमाल हो रहा भ्रष्टाचार का पैसा! सत्ताधारियों ने जनता को लूटा। विजय वडेट्टीवार ने लगाया आरोप। यहां पढ़ें पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें।

प्रिया जैस

Congress Vijay Wadettiwar: विधानसभा में कांग्रेस के पक्षनेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में चुनाव में भ्रष्टाचार का पैसा इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज जनता के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर भरोसा किस पर किया जाए। चुनावों में जिस तरह से भारी मात्रा में पैसा खर्च हो रहा है वह पैसा आखिर आता कहां से है।

उन्होंने संदेह जताया कि यह पैसा भ्रष्टाचार से ही कमाया गया होगा, नहीं तो इतनी बड़ी रकम अचानक कहां से आ गई। क्या अदानी अंबानी ने दी है। सत्ता हासिल करने के लिए महाराष्ट्र से लूटा गया पैसा केवल नागपुर महानगरपालिका चुनाव में ही नहीं बल्कि अन्य जगहों पर भी इस्तेमाल किया जा रहा है। वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

ठाकरे पवार आरोप प्रत्यारोप चुनाव तक

विजय वडेट्टीवार ने राज ठाकरे और अजीत पवार की भूमिकाओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का दौर बड़े पैमाने पर चल रहा है। चाहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हों या अजीत पवार, सभी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन सवाल यह है कि क्या ये आरोप सिर्फ चुनाव तक ही सीमित हैं या चुनाव के बाद भी यही रुख कायम रहेगा।

चुनाव के बाद सत्ताधारियों की असली भूमिका क्या होगी, यह फिलहाल कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जितने भी भ्रष्टाचारी लोग होते हैं उन्हें भाजपा में आसानी से शामिल कर लिया जाता है। उन्हें सत्ता में हिस्सेदारी दी जाती है और चुनाव आते ही फिर एक दूसरे पर आरोप लगाकर चुनावी नाटक किया जाता है। चुनाव खत्म होने के बाद फिर से एक साथ आ जाते हैं। यह पूरी प्रक्रिया महाराष्ट्र की जनता को मूर्ख बनाने की चाल है।

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी

Alert: पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट तो मैदानों में तबाही, 70 KM/h की रफ्तार से आने वाला है मानसून का चक्रवात

इश्क, बंटवारा और दर्द, पाकिस्तान से भारत आई लेखिका, जिसने सालों पहले कलम से समाज की बंदिशों को दी चुनौती

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?