चंद्रशेखर बावनकुले और विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

विजय वडेट्टीवार किसानों को देंगे 6 महीने की सैलरी, BJP ने किया स्वागत, बोले- कुछ जनप्रतिनिधि मालदार

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में किसानों की मदद के लिए जनप्रतिनिधि सामने आए है। किसानों की मदद के लिए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने अपना 6 महीने का मानधन किसानों को देने का ऐलान किया है।

प्रिया जैस

Vijay Wadettiwar:राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार गुट के बाद भाजपा ने भी अपने विधायकों से किसानों की मदद के लिए एक महीने का मानधन देने की अपील की है। वहीं कांग्रेस नेता व विधानमंडल में पक्षनेता विजय वडेट्टीवार ने अपना 6 महीने का मानधन देने की घोषणा की है। वे मुख्यमंत्री को इस बाबत पत्र भी देने वाले हैं। उन्होंने अपील की है कि कांग्रेस व भाजपा के विधायक भी 6 महीने का मानधन मुख्यमंत्री राहत कोष में दें।

वडेट्टीवार के इस कदम पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने उनका अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने भी एक महीने का मानधन देने की घोषणा की। बावनकुले ने बताया कि हमारे विधायक, सांसद व कार्यकर्ता भी मदद करेंगे। वडेट्टीवार ने कहा कि राज्य सरकार नुकसान का जायजा लेने खेतों पर पहुंची लेकिन यह औपचारिकता ही है। किसानों को कितनी मदद की जाएगी, यह घोषणा नहीं की।

अभिनंदन मगर राजनीति न करें : चव्हाण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण ने कहा कि वडेट्टीवार का अभिनंदन है लेकिन इसमें राजनीति करना उचित नहीं है। भाजपा के सभी विधायकों ने एक महीने का वेतन आपत्तिग्रस्तों को देना तय किया है। ग्रामीण भागों के जनप्रतिनियों को मानधन, प्रवास भत्ता मिलता है। उन्होंने चिमटी लेते हुए कहा कि कुछ जनप्रतिनिधि ‘मालदार’ होते हैं लेकिन ग्रामीण भाग के सभी प्रतिनिधि वैसे नहीं होते।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। सारी आवश्यक मदद की जाएगी। महायुति सरकार राज्य के सभी भागों में स्थानीय अधिकारियों की ओर से जांच करवा रही है। उसके बाद मदद शुरू की जाएगी। सीएम सहित सभी जनप्रतिनिधि आवश्यक मदद कर रहे हैं। ऐसी विपत्ति किसी पर न आए, यह सभी की भावना होनी चाहिए।

विवादास्पद वक्तव्य टालें

चव्हाण ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे तत्काल बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचे। नुकसान का जायजा लिया, किसानों की व्यथा जानी। ऐसे हालातों में सभी अपनी-अपनी क्षमतानुसार मदद करते हैं।

परिस्थिति गंभीर व नाजुक है। ऐसे में विवादास्पद वक्तव्य करना सभी को टालना चाहिए। यह राजनीति करने का समय नहीं है। वडेट्टीवार ने 6 महीने का मानधन देना तय किया है। इस पर आपत्ति का कोई कारण नहीं लेकिन सभी विधायक या जनप्रतिनिधि मालदार नहीं हैं, यह भी ध्यान रखना चाहिए।

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA