एक्सप्रेसवे निविदाएं, प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो सोर्स:- AI
नागपुर

महाराष्ट्र को मिलेंगे 3 नए एक्सप्रेसवे, नागपुर-गोंदिया समेत विदर्भ के प्रोजेक्ट्स पर जल्द शुरू होगा काम

Maharashtra Expressway MSRDC Tenders: विदर्भ में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए MSRDC अगले दो हफ्तों में नागपुर-गोंदिया और भंडारा-गढ़चिरौली एक्सप्रेसवे के नए टेंडर जारी करने जा रही है।

रूपम सिंह

Maharashtra MSRDC Vidarbha Expressway Tenders: महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई बड़ी परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं।

महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MSRDC) की ओर से नागपुर-गोंदिया, भंडारा-गढ़चिरौली और नागपुर-चंद्रपुर एक्सप्रेसवे के लिए अगले दो सप्ताह में नए टेंडर जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा नवेगांव मोरे-सुरजागढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे भी क्षेत्र के लिए अहम परियोजना है।

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

इन एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की दिशा में भी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। महाराष्ट्र कैबिनेट पहले ही भूमि अधिग्रहण के लिए HUDCO से ऋण लेने को मंजूरी दे चुकी है।

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे के विस्तार के तौर पर विदर्भ की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे 162 किलोमीटर

नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 162 किलोमीटर प्रस्तावित है। इस परियोजना पर लगभग 3,162 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके निर्माण से नागपुर और गोंदिया के बीच यात्रा का समय करीब तीन घंटे से घटकर लगभग 75 मिनट होने की उम्मीद है। परियोजना नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों के 10 तालुकाओं तथा 115 गांवों से होकर गुजरेगी।

इस मार्ग पर 26 फ्लाईओवर, 8 अंडरपास, 15 बड़े पुल, 63 छोटे पुल और 71 नहर क्रॉसिंग प्रस्तावित हैं। परियोजना पूरी होने के बाद दोनों शहरों के बीच सड़क संपर्क अधिक तेज और सुगम हो सकेगा।

भंडारा-गढ़चिरौली एक्सप्रेसवे 94 किलोमीटर

भंडारा-गढ़चिरौली एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 94 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर लगभग 931.15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह फोर-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भंडारा, लाखांदूर, ब्रह्मपुरी, आरमोरी और गढ़चिरौली जैसे क्षेत्रों को जोड़ेगा।

परियोजना के पूरा होने के बाद भंडारा से गढ़चिरौली की यात्रा करीब दो घंटे में पूरी होने की उम्मीद है। इससे दूरी लगभग 23 किलोमीटर कम होने और यात्रा समय में करीब 75 मिनट की कमी आने का अनुमान है।

उद्योगों के लिए भी अहम होगा ग्रीनफील्ड हाईवे

नवेगांव मोरे-सुरजागढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे भी विदर्भ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह क्षेत्र के प्रस्तावित स्टील प्लांट और खनन गतिविधियों के लिए बेहतर परिवहन संपर्क उपलब्ध कराने में मदद कर सकता है।

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी