इस अवसर पर देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणपति बप्पा को भावुक विदाई दी। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और भावनाओं का अभिन्न हिस्सा है। गणराया का आशीर्वाद और स्नेह हमेशा महाराष्ट्र और हम सभी पर बना रहे। हर किसी के जीवन में सुख, संतोष और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।फोटो सोर्स- X